• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
क्राइम न्यूज़

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

EditorBy EditorJuly 9, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– महू-नीमच हाईवे पर चेकिंग के दौरान पीछा कर पकड़ी गई बिना नंबर की थार
– 25 लाख रुपए का मशरूका जब्त, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
जावरा। रतलाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस को देखकर तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गया। पुलिस ने करीब 25 लाख कीमत का मशरूका जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी और पूरे तस्करी नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी है।
रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।पुलिस को देख वाहन लेकर भागा आरोपी –
पुलिस टीम महू-नीमच हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की महिंद्रा थार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को सड़क से नीचे उतारकर तेज रफ्तार से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बरगढ़ फंटे के पास चालक वाहन छोड़कर खेतों की ओर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर वाहन की तलाशी ली तो पीछे की सीट हटाकर उसकी जगह 10 प्लास्टिक के बोरे रखे गए थे। जांच में प्रत्येक बोरे में 20-20 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। इस प्रकार कुल 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख, बरामद किया गया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की महिंद्रा थार, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए है, भी जब्त कर ली गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल ?25 लाख कीमत का मशरूका जब्त किया।
एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया प्रकरण –
थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान, गिरफ्तारी तथा डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा (10 प्लास्टिक बोरों में) अनुमानित कीमत रुपए 10 लाख तथा बिना नंबर की काले रंग की महिंद्रा थार अनुमानित कीमत रुपए 15 लाख को मिलाकर कुल जब्त मशरूका करीब 25 लाख रुपए बरामद किया।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक कन्हैया अवास्या, कुलदीप डाबी, प्रधान आरक्षक संजय सोनावा, आरक्षक कमलेश, गोविंद, रविन्द्र सिंह, योगेन्द्र, प्रीतम, पवन, शादाब एवं योगेश की विशेष भूमिका रही।

Post Views: 1
#crime news #jaora news today #jaora police #NDPS #Ratlam police #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026

शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार

July 8, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

By EditorJuly 9, 2026

– महू-नीमच हाईवे पर चेकिंग के दौरान पीछा कर पकड़ी गई बिना नंबर की थार…

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026

शिकायत पहुंचते ही बदली तस्वीर! विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर इंदिरा कॉलोनी में शुरू हुआ सड़क सुधार

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

July 9, 2026

अभाविप के 78 वें स्थापना दिवस पर जावरा में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

July 9, 2026

15 साल का भरोसा टूटा! मंदिर निर्माण के नाम पर 3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोप, महंत पहुंचे CSP के पास

July 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.