• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

August 25, 2026

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

August 25, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, August 25
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम 40 लाख लूट केस : फरार दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस जब्त
क्राइम न्यूज़

रतलाम 40 लाख लूट केस : फरार दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस जब्त

EditorBy EditorJuly 6, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पहले ही बरामद हो चुकी है पूरी 40 लाख की नकदी, कर्मचारी की भूमिका भी आई थी सामने
रतलाम। शहर के चर्चित 40 लाख रुपए लूटकांड में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का लगभग पूरा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी जब्त की है।
गौरतलब है कि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शहर सराय निवासी कारोबारी मनीष पटवा ने 30 जून को 40 लाख रुपए की लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बैंक में लगातार छुट्टियां होने के कारण उनके मित्र एवं शराब ठेकेदार गौरव शर्मा ने कर्मचारी के माध्यम से 40 लाख रुपए सुरक्षित रखने के लिए उनके कार्यालय भिजवाए थे। रुपए गिनने के दौरान कर्मचारी फरदीन खान ने बताया था कि एक युवक कार्यालय के गलियारे में घुसा और नकदी से भरा बैग लेकर भाग गया, जबकि बाहर उसका साथी स्कूटी पर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर मौके से फरार हो गए थे।कर्मचारी हो चुका हैं पहले गिर$फतार, नकदी भी हो चुकी बरामद –
जांच के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पहले कर्मचारी फरदीन खान को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली थी। फरदीन को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। घटना के बाद फरदीन का भाई फैज और उसका दोस्त असबाब पिता सलीम रंगरेज निवासी हाट रोड फरार चल रहे थे। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को बस स्टैंड के समीप घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
शक से बचने पहली थी ब्लिंकिट की ड्रेस –
थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट में काम कर चुका था। इसी वजह से उसने वारदात के दौरान ब्लिंकिट की ड्रेस पहनी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी बरामद कर ली है। सोमवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड/न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।

Post Views: 68
#crimenews #lut #MPPOLICE #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : पनीर, दही और बटर के 5 नमूने जांच के लिए भेजे

August 23, 2026

रतलाम पैराडाइज वैली में दर्दनाक हादसा : जावरा के दो शिक्षक और एक छात्र की डूबने से मौत

August 23, 2026
Don't Miss
खेल

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

By EditorAugust 25, 2026

– एसजीएफआई संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन, बास्केटबॉल टीम अब शहडोल में राज्य स्तर…

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

August 25, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026

श्रावण के अंतिम सोमवार पर सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल की भव्य शाही सवारी, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जावरा

August 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बास्केटबॉल में संभाग चैंपियन, हैंडबॉल में तीसरा स्थान—महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों ने रचा कीर्तिमान

August 25, 2026

जावरा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया मिलादुन्नबी, बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस

August 25, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.