– खेत सीमांकन, रास्तों और राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई, कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण, बाकी का होगा समयबद्ध समाधान
जावरा। किसानों और आम नागरिकों के खेतों की सीमाओं, रास्तों तथा अन्य राजस्व संबंधी विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त समाधान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूमि विवादों को शुरुआती स्तर पर ही सुलझाकर अनावश्यक विवाद और न्यायालयीन प्रक्रियाओं को कम करना है।
संयुक्त शिविर में मिले 75 आवेदन –
इसी क्रम में जावरा के औद्योगिक थाना क्षेत्र में विशेष संयुक्त शिविर आयोजित किया गया, जहां पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान जावरा एवं कालूखेड़ा थाना क्षेत्र से कुल 75 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि सभी आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण किया जाएगा, जबकि कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
छोटे विवाद बड़े कानूनी विवादों में न बदले –
शिविर का प्रमुख उद्देश्य खेतों के सीमांकन, रास्तों और अन्य भूमि संबंधी विवादों का शीघ्र निपटारा कर किसानों को राहत प्रदान करना है, ताकि छोटे विवाद बड़े कानूनी विवादों में न बदलें। शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान, तहसीलदार सहदेव मोरे, एडीपीओ सुनील खेर, औद्योगिक थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया, शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, चौकी प्रभारी कन्हैया अवस्या, सरसी चौकी प्रभारी अय्यूब खान, राजस्व विभाग के पटवारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस एवं राजस्व विभाग की इस संयुक्त पहल का किसानों और स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया। लोगों ने उम्मीद जताई कि ऐसे समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने पर वर्षों से लंबित भूमि विवादों का भी जल्द और प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा में पुलिस-राजस्व का संयुक्त शिविर, जमीन विवादों के समाधान के लिए मिले 75 आवेदन
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

