• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026

तहसीलदार का आदेश बेअसर! 20 दिन से खेत का रास्ता बंद, बुआई ठप; पथराव की कोशिश और विवाद के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

July 2, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम में 40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; पूरी रकम बरामद
क्राइम न्यूज़

रतलाम में 40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; पूरी रकम बरामद

EditorBy EditorJuly 2, 2026Updated:July 2, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की ड्रेस पहनकर दिया वारदात को अंजाम, व्हाट्सएप के ‘OK’ मैसेज से हुआ था लूट का पूरा खेल
रतलाम। रतलाम पुलिस ने 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में फरियादी के ही कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूरी वारदात की साजिश रची थी। पुलिस अब दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार 30 जून 2026 को शहर सराय निवासी मनीष पटवा ने थाना स्टेशन रोड पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शराब व्यवसायी गौरव शर्मा की विभिन्न शराब दुकानों से प्राप्त करीब 40 लाख रुपये की नकदी उनके कार्यालय पहुंचाई गई थी। यह राशि कर्मचारी फरदीन और उसके पिता फिरोज को सौंपी गई। दोनों नकदी गिनकर काले रंग के बैग में रखकर घर की ऊपरी मंजिल पर ले जा रहे थे, तभी ब्लिंकिट कंपनी की वर्दी पहने और चेहरे पर कपड़ा बांधे एक युवक ने जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल डेटा का विश्लेषण किया, जिसमें फरियादी का कर्मचारी फरदीन संदिग्ध पाया गया।
व्हाट्सएप पर OK लिखकर पहुंचाई सूचना –
गहन पूछताछ में फरदीन ने स्वीकार किया कि उसने अपने भाई फैज और साथी असबाब के साथ मिलकर पहले से पूरी साजिश रची थी। जैसे ही 40 लाख रुपये उसके पास पहुंचे, उसने व्हाट्सएप पर “OK” का कोड मैसेज भेजकर साथियों को सूचना दी। इसके बाद दोनों आरोपी ब्लिंकिट कंपनी की ड्रेस पहनकर स्कूटी से मौके पर पहुंचे और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी असबाब पहले ब्लिंकिट कंपनी में काम कर चुका था, इसलिए पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसी कंपनी की वर्दी का इस्तेमाल किया गया।
स्टोर रूम से बरामद हुई 40 लाख की राशि –
पुलिस ने फरदीन की निशानदेही पर उसके घर तथा आरोपी असबाब के घर के स्टोर रूम से लूटी गई पूरी 40 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली। मामले में गिरफ्तार आरोपी फरदीन पिता फिरोज खान (22 वर्ष), निवासी वेदव्यास कॉलोनी, रतलाम है। वहीं, फैज पिता फिरोज खान निवासी वेदव्यास कॉलोनी तथा असबाब पिता सलीम रंगरेज निवासी हाट रोड, रतलाम अभी फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन, उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह कनेश, मुकेश सस्तिया, विजय बामनिया, शिवेंद्र कुमार, नवलसिंह मिनावा सहित थाना स्टेशन रोड पुलिस एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post Views: 11
#crime news #MPPOLICE #Ratlam news today #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम का हेड कांस्टेबल राजस्थान में रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने 50 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ दबोचा

June 30, 2026

रतलाम बैंक घोटाला : सेंट्रल बैंक बड़ावदा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नेविल कावराना को 4 साल की सजा, 9 आरोपियों में बाकी सभी बरी

June 30, 2026

लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण

June 29, 2026
Don't Miss
जावरा

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

By EditorJuly 2, 2026

– जावरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल, चौपाटी चौराहे पर भगवा ग्रुप का धरना -…

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026

तहसीलदार का आदेश बेअसर! 20 दिन से खेत का रास्ता बंद, बुआई ठप; पथराव की कोशिश और विवाद के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

July 2, 2026

रतलाम में 40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड; पूरी रकम बरामद

July 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अवैध कॉलोनियों और रिश्वतखोरी के आरोपों से गरमाया जावरा, भगवा ग्रुप ने खोला मोर्चा

July 2, 2026

जावरा नगर पालिका में जिम्मेदारियों का ‘प्रयोग’ ! दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सौंपे बड़े विभाग,

July 2, 2026

तहसीलदार का आदेश बेअसर! 20 दिन से खेत का रास्ता बंद, बुआई ठप; पथराव की कोशिश और विवाद के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

July 2, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.