• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

श्री साँवलिया सेठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को मिला विश्राम, सोमवार को महाप्रसादी भंडारा

June 28, 2026

जावरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

June 28, 2026

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, June 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»धर्म»श्री साँवलिया सेठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को मिला विश्राम, सोमवार को महाप्रसादी भंडारा
धर्म

श्री साँवलिया सेठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को मिला विश्राम, सोमवार को महाप्रसादी भंडारा

EditorBy EditorJune 28, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 21वें वर्षगाँठ महोत्सव के समापन अवसर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भागवताचार्य ने सुनाया सुदामा चरित्र और भक्ति का संदेश
जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित श्री साँवलिया सेठ मंदिर में आयोजित 21वें वर्षगाँठ महोत्सव के अंतर्गत नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को रविवार को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर व्यासपीठ का सम्मान मंदिर समिति एवं शिवशक्ति मारुति समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।
भागवताचार्य पं. पवन शास्त्री ने कथा के विश्राम दिवस पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का कभी समापन नहीं होता, यह केवल विश्राम है, क्योंकि इसका स्वरूप अनंत और विराट है। उन्होंने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और श्री साँवलिया सेठ अपने भक्तों की सहायता के लिए समय-समय पर किसी न किसी रूप में अवश्य प्रकट होते हैं। उन्होंने नरसी मेहता के प्रसंग के माध्यम से भगवान की भक्तवत्सलता का भी वर्णन किया।इन्होने लिया पौथी पूजन का लाभ –
इस अवसर पर ईस्कान मंदिर रतलाम के प्रमुख श्याम सखा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवत चर्चा कर भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के.एन. कुमावत, के.एल. स्वर्णकार, दीपक मेहता, राजेश धनोतिया, राकेश त्रिवेदी, निलेश जोशी एवं जोशी परिवार, आशीष पांडे (सुजापुर), उपरवाड़ा गौशाला के सदस्य तथा श्याम शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पोथी पूजन का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के सचिव रामचंद्र पाटीदार ने किया।
सीएसपी ने उतारी आरती, सोमवार को होगा भंडारा –
सायंकालीन आरती में सीएसपी युवराज सिंह अपने परिवार सहित, जोशी परिवार, मारुति महिला मंडल एवं शास्त्री कॉलोनी के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया कि 29 जून को वर्षगाँठ महोत्सव के समापन अवसर पर श्री साँवलिया सेठ का महाअभिषेक, महाआरती एवं महाप्रसादी (भंडारा) आयोजित किया जाएगा। उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

Post Views: 1
#bhagwatkatha #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

June 28, 2026

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026
Don't Miss
धर्म

श्री साँवलिया सेठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को मिला विश्राम, सोमवार को महाप्रसादी भंडारा

By EditorJune 28, 2026

– 21वें वर्षगाँठ महोत्सव के समापन अवसर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भागवताचार्य ने सुनाया…

जावरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

June 28, 2026

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

श्री साँवलिया सेठ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा को मिला विश्राम, सोमवार को महाप्रसादी भंडारा

June 28, 2026

जावरा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

June 28, 2026

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.