– 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील
– अधिकारियों ने कहा—समय पर टीकाकरण से स्थायी विकलांगता से बचाव संभव
जावरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडिवा एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील के मार्गदर्शन में, सीबीएमओ एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा के निर्देशन में स्थानीय सिविल हॉस्पिटल जावरा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया।
शहर में अभियान का शुभारंभ नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद रजत सोनी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भूतेड़ा ग्राम पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी एवं सरपंच पिंकी वसुनिया ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर सीबीएमओ एवं सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ. दीपक पालडिय़ा ने बताया कि मध्य प्रदेश वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त है, लेकिन देश के पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यापक टीकाकरण और समय पर पोलियो की खुराक दिलाने से पोलियो जैसी गंभीर बीमारी एवं उससे होने वाली स्थायी विकलांगता को पूरी तरह रोका जा सकता है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ. विजय चौहान, बीईई बसंतीलाल मईड़ा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार, दिनेश उपाध्याय, अनिल पटेल, ज्योति पांचाल, गोपाल सिंह राठौर, अजीत सिंह, बलवंत सिंह झाला, धीरज जाटव, गोपाल कुंवर, निक्की सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

