– सुभद्राश्रीजी म.सा. एवं शुभंकरा श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में चल रहा आयोजन
– अठारह अभिषेक महापूजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कश्मीरी गली से निकलेगा भव्य ध्वजा चल समारोह
जावरा। शहर के जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय के वार्षिक ध्वजारोहण का दो दिवसीय महोत्सव गुरुवार से भक्ति और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो गया। महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार प्रात: 10 बजे विधि-विधान के साथ जिनालय के शिखर पर पावन ध्वजा चढ़ाई जाएगी।
आयोजन छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि परम पूज्य गुरुवर्या मनोहरश्रीजी म.सा. की सुशिष्याएं परम पूज्या सुभद्राश्रीजी म.सा. एवं परम पूज्या शुभंकरा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न हो रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन अठारह अभिषेक महापूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विधिकारक आशीष विनाक्या ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।
चौधरी परिवार ने लिया पूजन का लाभ –
महापूजन के लाभार्थी बसन्तीबाई, प्रदीप कुमार-निर्मल कुमार, पीयूष, डॉ. निरल एवं नेहल चौधरी परिवार रहे। सभी लाभार्थी परिवारों के साथ बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भगवान का अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे जिनालय परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
निकलेगा ध्वजा का चल समारोह –
महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे जिनालय के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इससे पूर्व प्रात: 8 बजे कश्मीरी गली स्थित प्रदीप चौधरी के निवास से ध्वजा का चल समारोह प्रारंभ होगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जवाहरपेठ स्थित श्री धर्मनाथ जिनालय पहुंचेगा। इसके बाद विधिविधान के साथ शिखर पर ध्वजा चढ़ाकर महोत्सव का मुख्य आयोजन संपन्न होगा।
इनकी रही उपस्थिति –
गुरुवार को आयोजित अठारह अभिषेक महापूजन में जयंतीलाल दख, शांतिलाल मेहता, रमेश जैन, संजय तलेसरा, ललित जैन, पंकज मेहता, लोकेश कांठेड़, राहुल दख सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजन-अर्चन कर जिनेन्द्र भगवान की आराधना की तथा महोत्सव की सफलता की मंगलकामनाएं कीं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

