– 21 जून को द ग्रांड पद्मा में होगा मुख्य समारोह
– हरियाखेड़ा रोड़ स्थित मांगलिक भवन को होगा लोकापर्ण
जावरा। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के 486वें जन्म महोत्सव को लेकर जावरा में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, शाखा जावरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के तहत बुधवार 17 जून को महाराणा प्रताप मांगलिक भवन परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा एवं तस्वीर पर माल्यार्पण कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई।
इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने महाराणा प्रताप के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया तथा समाज में राष्ट्रप्रेम, त्याग और स्वाभिमान की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संस्था अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजपूत समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल है। इस दौरान जितेन्द्रसिंह राठौर, शैलेन्द्रसिंह चौहान, बहादुरसिंह सोनगरा, दिलीपसिंह कछावा, हरिसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह खिंची, अरविंदसिंह चौहान, देवेन्द्रसिंह जादौन, विजयपालसिंह चन्द्रावत, जितेन्द्रसिंह सिसौदिया, अजयसिंह कछावा, हरिशप्रतापसिंह, पप्पुसिंह राठौर, पवनसिंह खिंची आदि उपस्थित रहे।
21 जून को होगा मुख्य आयोजन, मांगलिक भवन का होगा लोकापर्ण –
संस्था संरक्षक डॉ हमीरसिंह राठौर ने बताया कि महाराणा प्रताप का 486वां जन्म महोत्सव एवं महाराणा प्रताप मांगलिक भवन का लोकार्पण समारोह 21 जून 2026, रविवार को प्रात: 10 बजे से द ग्रांड पद्मा रिसोर्ट, पिपलोदा रोड, जावरा में आयोजित किया जाएगा। अतिथियों के साथ रैली के रुप में हरियाखेड़ा रोड़ स्थित मांगलिक भवन पहुंचकर भवन का लोकापर्ण फीता काटकर किया अतिथियों के हाथों किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंहजी, पूर्व सांसद मथुरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, केशव सिंह भदौरिया, अध्यक्ष महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड मध्यप्रदेश (मंत्री दर्जा), राजपाल सिंह सिसौदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री नारायण भक्ति पंथ उज्जैन, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना शिवप्रतापसिंह चौहान सहित कई विशिष्ट अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे। महासभा पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यगणों एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव एवं लोकापर्ण समारोह को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की है।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

