• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार 500 रुपए का मशरूका बरामद
क्राइम न्यूज़

जावरा में सांची मिल्क पार्लर में चोरी का कुछ घंटों में खुलासा, जिला बदर आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार 500 रुपए का मशरूका बरामद

EditorBy EditorJune 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
– जिला बदर की शर्त तोड़कर दोबारा अपराध करने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 भी जोड़ी गई
– चोरी गए नमकीन, बेकरी सामान और नगदी की पूरी बरामदगी
जावरा। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सांची मिल्क पार्लर में हुई चोरी की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी पहले से जिला बदर था और शर्तों का उल्लंघन कर दोबारा अपराध करने पर उसके खिलाफ म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तथा नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार फरियादी मनोज शर्मा (49 वर्ष), निवासी ब्राह्मण गली जावरा ने 12 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम अरनिया पीथा मंडी स्थित उनकी सांची मिल्क पार्लर एवं मसाला जोन की गुमटी का अज्ञात बदमाश ने रात में ताला तोड़ दिया। बदमाश वहां से नमकीन, बेकरी का सामान और गुल्लक में रखी नगदी चोरी कर फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में पुलिस ने विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना पर पकड़ा –
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर कुछ ही समय में आरोपी राहुल पिता जगदीश हायरी (22 वर्ष), निवासी ग्राम झालवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया नमकीन एवं बेकरी का सामान जिसकी कीमत लगभग 5 हजार रुपए तथा गुल्लक में रखे 2,500 रुपए नगद बरामद किए गए। इस प्रकार कुल 7,500 रुपए मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।
जिलाबदर था आरोपी –
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल हायरी को पूर्व में जिला दण्डाधिकारी रतलाम द्वारा एक वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित शर्तों के साथ जिला बदर किया गया था। उसे प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में हाजिरी देने के लिए भी पाबंद किया गया था। इसके बावजूद आरोपी ने जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन करते हुए पुन: चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक कुलदीप डाबी, सहायक उपनिरीक्षक छगनलाल हाड़ा, प्रधान आरक्षक योगेश सैनी, धीरेन्द्र सिंह तथा आरक्षक बालकृष्ण चंदेल, रविन्द्र सिंह, रवि पाटीदार, योगेश राठौर एवं चेतन राठौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 22
#crimenews #jaora news today #MPPOLICE #spratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.