• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 10
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा स्विमिंग पूल फिर बंद, युवाओं में नाराजगी : उपकरण और केमिकल्स की कमी ?
जावरा

जावरा स्विमिंग पूल फिर बंद, युवाओं में नाराजगी : उपकरण और केमिकल्स की कमी ?

EditorBy EditorMay 27, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– निरीक्षण में नहीं मिली टूटी टाइल्स, अनिल दसेड़ा बोले- बोले उपकरण और केमिकल्स के अभाव में बंद पड़ा है पूल
जावरा। नगर का एकमात्र स्विमिंग पूल पिछले कई दिनों से बंद होने से युवाओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और दावा किया कि पूल की टाइल्स पूरी तरह सही हैं, लेकिन पानी शुद्ध करने के केमिकल्स, फिल्टर मोटर और सफाई उपकरणों की कमी के कारण स्विमिंग पूल बंद पड़ा है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से भीषण गर्मी को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ पूल को तुरंत शुरू करने की मांग की है।
जावरा में स्विमिंग पूल बंद होने को लेकर अब राजनीति और जनचर्चा तेज हो गई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के युवा लगातार उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर स्विमिंग पूल चालू कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक माह पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए गए मांग पत्र में स्विमिंग पूल शुरू करने सहित तीन प्रमुख मुद्दे उठाए गए थे। इसके बाद कुछ दिनों के लिए स्विमिंग पूल चालू भी किया गया, लेकिन अब फिर बंद कर दिया गया है।
परिषद के निर्णय पर जताया आभार –
दसेड़ा ने कहा कि 25 मई को आयोजित नगर पालिका परिषद सम्मेलन में अविकसित कॉलोनियों में नामांतरण और भवन निर्माण अनुमति देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होने पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों और एल्डरमैन का आभार व्यक्त किया।हर दिन निराश लौट रहे युवा –
उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार युवाओं के संदेश मिल रहे हैं कि स्विमिंग पूल बंद है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी से चर्चा करने पर उन्हें बताया गया कि कुछ टाइल्स टूटने के कारण पूल बंद किया गया है और जल्द मरम्मत के बाद चालू कर दिया जाएगा। लेकिन बुधवार दोपहर करीब 25 से 30 युवाओं के साथ स्विमिंग पूल पहुंचकर निरीक्षण करने पर एक भी टाइल टूटी हुई नहीं मिली।
निरीक्षण में सामने आई व्यवस्थाओं की कमी –
अनिल दसेड़ा के अनुसार स्विमिंग पूल परिसर में पानी साफ करने के केमिकल्स, फिल्टर मोटर, सफाई के लिए सक्शन मशीन और उपयोग में आने वाले पाइप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त तैयारी और सुरक्षा इंतजामों के बिना स्विमिंग पूल का संचालन संभव नहीं है, जबकि रोजाना शहर और ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों युवा यहां पहुंचते हैं।
गर्मी को देखते हुए तत्काल शुरू करने की मांग –
पूर्व नपाध्यक्ष दसेड़ा ने नगर पालिका प्रशासन से आग्रह किया कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए स्विमिंग पूल को आवश्यक उपकरणों, केमिकल्स और सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ तुरंत चालू किया जाए, ताकि युवाओं को राहत मिल सके।

Post Views: 66
#anildaseda #jaoranewstoday #NPJAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Don't Miss
जावरा

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

By EditorAugust 9, 2026

– चार सदनों के विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन – क्तक्र…

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

JPS Quiz 2026 : जावरा पब्लिक स्कूल में ‘इंडिया क्वेस्ट-भारत गौरव’ क्विज प्रतियोगिता, अथर्ववेद सदन बना विजेता

August 9, 2026

ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा जावरा, विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

August 9, 2026

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.