– जिला पंचायत सीईओ और तहसीलदार ने घायलों का जाना स्वास्थ, परिजनों को दी सांत्वना
रतलाम। जिले के सहायक सचिवों का वाहन भोपाल जाते समय देवास बायपास पर देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 3 सहायक सचिवों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। जिनमे करमचंद, कैलाश, देवचंद, अंतरसिंह, राकेश, मांगीलाल, विनोद, प्यारेलाल एवं चौक सिंह उक्त सभी घायलो का उपचार अमलतास अस्पताल देवास मे चल रहा है। मृतकों में लखन कमोदिया (35) और हुरजी मईडा (45) तथा प्यारेलाल खराड़ी शामिल हैं।
सीएम ने किया मुआवजे का एलान –
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन और एसडीएम सैलाना तरुण जैन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं मरीजों के परिजनों से चर्चा कर सान्त्वना दी एवं उपचार के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

