– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान
जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन अटूट हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो सफलता के लिए कोचिंग की आवश्यकता नहीं होती—यह साबित किया है महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा की छात्रा वाफिय़ा सैयद ने। उन्होंने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। बिना किसी बाहरी कोचिंग संस्थान या ट्यूशन की मदद लिए, केवल विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्वयं के परिश्रम के बल पर प्राप्त की गई यह सफलता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पाँचों विषयों में शानदार प्रदर्शन –
वाफिय़ा सैयद ने पाँचों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 99, 96, 99, 99 एवं 100 अंक प्राप्त किए। विशेष रूप से एक विषय में 100 में से 100 अंक हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त कर उन्होंने यह गौरव हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन ने जताई खुशी –
विद्यालय के निदेशक डॉ. अश्विन गंगवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि नींव मजबूत हो तो किसी बाहरी सहारे की आवश्यकता नहीं होती। सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन –
परिणाम में वाफय़िा सैयद (98.6 प्रतिशत) जिला प्रथम रहीं। उनके बाद काव्य कोचट्टा (95.4 प्रतिशत) द्वितीय तथा भक्ति पोरवाल (94.6 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा राखी गुर्जर (93.2 प्रतिशत), तनय गोयल (92.6 प्रतिशत) और खुशी धनोतीया (86.8 प्रतिशत) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में सानिध्य पोरवाल (86.4 प्रतिशत), जय कांठेड (86.2 प्रतिशत), अरविंद सिंह चौहान (85.6 प्रतिशत), अदिति पांचाल (84.8 प्रतिशत), हैदर रज़ा खान (84.6 प्रतिशत), माही प्रभा पंवार (84.6 प्रतिशत), सुजल थन्ना (83.4 प्रतिशत), आँचल कुंवर (83.2 प्रतिशत), हर्षित मनवानी (82.8 प्रतिशत), दिव्या परमार (81.6 प्रतिशत), आरती बलसोरा (80.6 प्रतिशत), प्रांजलि शर्मा (80.4 प्रतिशत) एवं मोहम्मद अलफ़ैज़ मंसूरी (79.8 प्रतिशत) ने भी सराहनीय अंक अर्जित किए।
विद्यालय में जश्न का माहौल –
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशी से गूंज उठा। विद्यार्थियों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय ने बच्चों को न केवल परीक्षा में सफलता दिलाई, बल्कि जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा भी दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

