• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पिपलौदा पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 110 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

November 6, 2026

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 6
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»मंडी में गुंडागर्दी : व्यापारी पर जानलेवा हमला, अब पूरी मंडी बंद का ऐलान !
एक्सक्लूसिव

मंडी में गुंडागर्दी : व्यापारी पर जानलेवा हमला, अब पूरी मंडी बंद का ऐलान !

EditorBy EditorApril 20, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– हम्माल की दबंगई पर व्यापारियों का पलटवार — बिना लाइसेंस काम पर रोक,
– आईडी ब्लॉक तक की चेतावनी, अब नहीं चलेगी मनमानी
जावरा। एशिया की टॉप मंडियों में शामिल जावरा की कृषि उपज मंडी में अब हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। खुलेआम मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियों के बीच व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। गेहूं व्यापारी पवन पाटनी पर हुए हमले के बाद मंडी में दबंगई बनाम अनुशासन की सीधी लड़ाई शुरू हो गई हैं और अब व्यापारियों ने साफ कर दिया है कि या तो व्यवस्था सुधरेगी, या आंदोलन उग्र होगा।
शनिवार को मंडी में हम्माली के पैसे बढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि हम्माल जाहिद मेवाती निवासी जावरा ने गेंहु के बड़े व्यापारी पवन पाटनी के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस हमले में पाटनी के मुँह, गाल और कंधे पर चोटें आईं। व्यापारी के साथ मारपीट करने के सीसीटीवी फुटेज भी मौजुद हैं। मौके पर मौजूद सादिक, शशांक अग्रवाल और नीरज ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को काबू में किया, वरना मामला और गंभीर हो सकता था। बताया जा रहा है कि आरोपी हम्माल जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया, जिससे मंडी व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के तुरंत बाद व्यापारी औद्योगिक थाना पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले में विवेचना प्रारंभ कर दी हैं।
व्यापारियों की बैठक में बड़ा फैसला –
इस घटनाक्रम के बाद सोमवार शाम को हुई मंडी व्यापारियों की आपात बैठक में कड़े निर्णय लिए गए। व्यापारियों ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि अब किसी भी तरह की अव्यवस्था और दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में लिए निर्णय अनुसार घटना के विरोध में मंगलवार को पूरी मंडी बंद रहेगी, अब बिना लाइसेंस कोई भी हम्माल किसी दुकान पर काम नहीं करेगा, नियम तोडऩे पर मंडी कमेटी द्वारा सीधे संबंधित फर्म की आईडी तुरंत प्रतिबंधित की जाएगी, सभी तुलावटी, हम्माल व कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होंगे। बिना अनुमति या आपसी रजामंदी के व्यापारी बदलने वाले हम्माल का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। साथ ही मंडी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सख्त नियंत्रण की मांग रखने को लेकर निर्णय लिए गए। प्रशासन को चेतावनी –
व्यापारियों ने तय किया है कि मंगलवार दोपहर वे मंडी के भारसाधक अधिकारी और सचिव को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही साफ शब्दों में चेताया है कि अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और ज्यादा उग्र रूप ले सकता है।
बढ़ते तनाव से मंडी का माहौल गरम –
इस पूरी घटना ने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि अब अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा, चाहे इसके लिए सख्त से सख्त कदम ही क्यों न उठाने पड़ें। फिलहाल मंडी में तनाव चरम पर है, और सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Post Views: 157
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

पांच महीने बीते…, फिर भी किताबों और साइकिल के इंतजार में विद्यार्थी! शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

October 28, 2026

अफीम नीति 2026-27 : 4.4 किलो मॉर्फिन पर चीरा लाइसेंस, 10 हजार नए किसानों को मौका; कम औसत वालों की बढ़ी चिंता

October 24, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

पिपलौदा पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 110 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

By EditorNovember 6, 2026

– दो अलग-अलग कार्रवाई में 11.76 लाख रुपए का मशरूका जब्त, तस्करी में इस्तेमाल दो…

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में सजा नीति निर्माण का मंच, विद्यार्थियों ने रखे देश के विकास के नए विजन

November 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

पिपलौदा पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार ! 110 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

November 6, 2026

खाद्य तेल के नाम पर खुली लूट! पैकेट में वजन कम, वसूली पूरी … नापतौल विभाग आखिर किसे बचा रहा है ?

November 6, 2026

रतलाम में अवैध शराब तस्करी पर रिंगनोद पुलिस का शिकंजा : वरना कार से 204 बल्क लीटर बीयर जब्त, आरोपी फरार

November 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.