जावरा। श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति द्वारा पीपली बाज़ार में झंडावंदन कर भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। यह चार दिवसीय महोत्सव 28 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत नवकार मंत्र के साथ हुई।
कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष अभय कोठारी ने सभी समाजजनों से अपील की कि वे इस चार दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भगवान महावीर स्वामी के जयकारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरित कर हर्षोल्लास व्यक्त किया गया।
इस आयोजन की प्रायोजक संस्था प्रगतिशील जैन समाज रही। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, धर्मचंद चपड़ोद, उपाध्यक्ष राजेश बरमेचा, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, नवनीत श्रीमाल, संदीप रांका, पंकज काठेड़, प्रकाश मारवाड़ी, अतुल मेहता, यश जैन, सुभाष डुगरवाल, राजमल सगरावत, आनंद राका, सुनील पोखरना, पारस सकलेचा, मनोहरलाल नाहटा, सुनील मेहता, पारस चपड़ोद, पवन ओस्तवाल, पवन डांगी, अर्चना करनावट, शशि तलेसरा, साधना कोचट्टा, हीरामणी लुक्कड़, अजय करनावट, रवि दुग्गड़, श्रेयांस कोठारी, रोहित गंगवाल, पराग कोचट्टा, प्रदीप सिसोदिया, रूपेश चपड़ोद सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। संचालन सुभाष टुकडिय़ा ने किया। आभार महासचिव शिखर धारीवाल ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

