• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, August 20
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»गजट नोटिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त : जावरा नपा अध्यक्ष अनम कडपा के वित्तीय अधिकार पर रोक
एक्सक्लूसिव

गजट नोटिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त : जावरा नपा अध्यक्ष अनम कडपा के वित्तीय अधिकार पर रोक

EditorBy EditorMarch 20, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गजट के बिना अध्यक्ष नहीं चलाएंगे वित्तीय अधिकार, जावरा से उठी चिंगारी अब पूरे प्रदेश में आग !
– प्रदेशभर के नगर निकायों में मची हलचल, चुने हुए अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की वैधता पर उठे सवाल
जावरा/इंदौर। मध्यप्रदेश की नगरीय निकायों की राजनीति में बड़ा भूचाल लाने वाला फैसला सामने आया है। जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा के वित्तीय अधिकार इंदौर हाईकोर्ट के आदेश पर वापस लेते हुए वित्तिय अधिकारों पर अंतरिम रोक लगाई हैं। कोर्ट ने कहा कि गजट नोटिफिकेशन के बिना अध्यक्ष अपने वित्तिय अधिकारियों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। कोर्ट ने यह आदेश नगर पालिका जावरा के वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद रुकमण राजेश धाकड़ द्वारा दायर याचिका पर आया है, जिसमें अध्यक्ष के निर्वाचन के बावजूद गजट नोटिफिकेशन जारी न होने को आधार बनाया गया था।
क्या है पूरा मामला ? –
सन् 2022 में प्रदेश भर में नगरीय निकायो के चुनाव सम्पन्न हुए थे। जिनमें प्रदेश के सभी नगर निगम में महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से हुए थे, जबकि प्रदेश के सभी नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली के आधार पर होकर पार्षदों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया था। इसी कड़ी में जावरा नगर पालिका में अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा किया गया था, जिसमें वार्ड क्रमांक 03 की पार्षद अमन मोहम्मद युसूफ कड़पा को नपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। लेकिन शासन स्तर पर अब तक उसका गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इसी मुद्दे को लेकर रुमकण राजेश धाकड़ ने 17 मार्च 26 को इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें कहा गया कि बिना गजट नोटिफिकेशन के पद की वैधता अधूरी है। ऐसे में हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों के आधार पर जावरा नपाध्यक्ष अनम कड़पा के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से वापस लेने के निर्देश दिए हैं। साथही कोर्ट द्वारा मामले में नोटिस भी जारी किया गया हैं। मामले में अगली सुनवाई 4 मई को निर्धारित की गई हैं।
कोर्ट में क्या हुआ ? –
हाईकोर्ट में आईए नंबर 2508/2026 पर सुनवाई हुई, जिसमें तकनीकी कमियों को नजरअंदाज करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कारणों से संतुष्ट होकर कमियों को माफ कर आवेदन मंजूर कर दिया। इसके बाद मामले में एडमिशन और अंतरिम राहत पर सुनवाई की गई। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि इसी तरह का मामला डब्ल्यू पी नं. 10957/2024 में पहले ही विचाराधीन रहा है, जहां अंतरिम राहत दी जा चुकी हैं। इस आधार पर कोर्ट ने भी समानता बनाए रखने का रुख अपनाया। फैसले के बाद मचा राजनीतिक बवाल –
इस आदेश के बाद जावरा सहित पूरे प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष अनम यूसुफ कडफ़ा ने इस फैसले को चुनौती देने की बात कही है और जल्द ही डिवीजन बेंच में अपील करने की तैयारी में हैं। इधर जावरा नपाध्यक्ष के वित्तिय अधिकारी वापस लिए जाने की खबर मिलने के साथ ही जावरा की राजनीति में कई तरह की चर्चाऐं होने लगी हैं।
प्रदेशभर पर असर क्यों ? –
यह मामला सिर्फ जावरा तक सीमित नहीं है। दरअसल पूरे मध्यप्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पार्षदों द्वारा ही चुने गए थे। लेकिन प्रदेश की इन सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। ऐसे में पूर्व में ग्वालियर हाई कोर्ट ने भी ऐसी ही एक मामले में अपना निर्णय देते हुए संबंधित नपाध्यक्ष के वित्तिय अधिकारी वापस लिए थे, इसी आधार पर इंदौर हाई कोर्ट ने भी यही निर्णय दिया हैं। ऐसे में ऐसे में हाईकोर्ट का यह फैसला अब सैकड़ों नगरीय निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की स्थिति पर सीधा असर डाल सकता हैं।
बढ़ सकता है कानूनी संकट –
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इसी आधार पर अन्य जगहों पर भी याचिकाएं लगती हैं तो प्रदेश के कई अध्यक्षों के अधिकार सीमित या समाप्त हो सकते हैं। इससे प्रदेशभर में प्रशासनिक और राजनीतिक संकट खड़ा होने की संभावना हैं। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या सरकार जल्द गजट नोटिफिकेशन जारी करेगी? या फिर मामला और अधिक अदालतों में उलझेगा? वहीं, अध्यक्ष द्वारा की जाने वाली अपील इस पूरे मामले की दिशा तय करेगी। हाईकोर्ट का यह आदेश केवल एक नगर पालिका का मामला नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की नगरीय व्यवस्था के लिए एक बड़ा संकेत हैं।

Post Views: 418
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

जावरा-नागदा नगर परिषद अध्यक्षों पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, पूरे मध्यप्रदेश में मच सकती है कानूनी हलचल

August 7, 2026

प्रतिबंध के बावजूद जावरा में बिक रहे वेप! स्कूली बच्चों तक पहुंचा निकोटिन का जाल, आखिर कार्रवाई कब ?

July 23, 2026
Don't Miss
एक्सक्लूसिव

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

By EditorAugust 20, 2026

– ब्रिज तैयार फिर भी रास्ता बंद, जनता पूछ रही, आखिर उद्घाटन के लिए इतनी…

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिल बरामद

August 20, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अण्डरब्रिज बनकर तैयार… क्या पीएम मोदी का है इंतजार ?

August 20, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ होगा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

August 20, 2026

एसपी ने किया औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने में आकस्मिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

August 20, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.