• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»गौ पूजन से भारत माता आरती तक, मल्लिकार्जुन बस्ती में हिंदू चेतना का विराट संगम
जावरा

गौ पूजन से भारत माता आरती तक, मल्लिकार्जुन बस्ती में हिंदू चेतना का विराट संगम

EditorBy EditorJanuary 26, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– आरएसएस शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्र प्रथम, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति का हुआ भव्य प्रदर्शन
जावरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर की मल्लिकार्जुन बस्ती में मदर्स प्राइड स्कूल, आदित्य नगर कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। सम्मेलन में बस्ती के सैकड़ों सनातनी परिवारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रप्रथम की भावना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रभावशाली परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत गौ माता पूजन, शास्त्र पूजन एवं शस्त्र पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात पंडित तुषार ठाकुर एवं उनकी मंडली द्वारा प्रस्तुत संगीतमय हनुमान चालीसा ने पूरे पांडाल को भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत कर दिया। मदर्स प्राइड स्कूल के बच्चों द्वारा रामायण पर आधारित मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें हनुमान जी के समुद्र लांघन एवं वानर सेना द्वारा समुद्र में सेतु निर्माण के दृश्य को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से मंचित किया गया। इस मार्मिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बालिकाओं ने दिखाया आत्म रक्षा का प्रदर्शन –
सम्मेलन के दौरान बलवंत कराटे मार्शल आर्ट्स अकादमी की सोनम सूर्यवंशी के नेतृत्व में बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा एवं प्रहार कला का साहसिक प्रदर्शन किया गया। मार्बल टाइल्स को सिर एवं हाथों से तोड़ते हुए दिए गए इस प्रदर्शन ने नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया। संचालन नगर बौद्धिक प्रमुख सोमेंद्र सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन बस्ती प्रमुख विपिन जैन बरैया द्वारा प्रस्तुत गीत को भी श्रोताओं ने सराहा।
इनका रहा आतिथ्य –
सम्मेलन में प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रसंत, प्रख्यात कथा वाचक एवं प्रखर वक्ता नमनजी वैष्णव, राष्ट्र सेविका समिति उपलई खंड से शिल्पी उपाध्याय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह विनोद पाटीदार तथा कार्यक्रम संयोजक समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामसेवक शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत-सम्मान हिंदू सम्मेलन के सह संयोजक महेंद्रसिंह सोलंकी (बामनखेड़ी), दिनेश पालीवाल, कमलनारायण कुमावत, भोला साहनी, दिलीप पारख, शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, रविराज सोलंकी, सुनील पाठक, भावेश मोदी एवं मातृशक्ति से नीलम बरैया द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
हिंदुत्व, सामाजिक एकताव गौ रक्षा पर दिया ओजस्वी उद्बोधन –
धर्मसभा में सर्वप्रथम शिल्पी उपाध्याय ने संघ के पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात राष्ट्रसंत नमनजी वैष्णव ने हिंदुत्व, सामाजिक एकता एवं गौ-रक्षा पर ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया, जिससे उपस्थित समाजजनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में जिला सहकार्यवाह विनोद पाटीदार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की गौरवशाली यात्रा को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।
भारत माता की आरती से हुआ समापन –
अतिथियों का परिचय नगर महाविद्यालय सह प्रमुख केशव शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में हिंदू सम्मेलन के सह संयोजक शिवेंद्र माथुर (पार्षद) ने समस्त अतिथियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर संगीतमय भारत माता की आरती संपन्न हुई, जिसके पश्चात मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर समस्त बस्तीवासियों हेतु समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बस्ती के सैकड़ों हिंदू परिवारों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक, प्रेरणास्पद एवं स्मरणीय बना दिया।

Post Views: 170
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
खेल

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

By EditorSeptember 29, 2026

– नामली में 9 महाविद्यालयों के 30 खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला, जावरा की दोनों बेटियों…

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जावरा की चांदनी प्रथम, मुस्कान ने हासिल किया दूसरा स्थान

September 29, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.