– 87 हजार से अधिक का माल बरामद, वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त
रतलाम। थाना शिवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेस वे के कट वालारुण्डी के पास हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया माल, नगदी व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। विवेचना के दौरान मामला लूट से बढ़कर डकैती का पाया गया, जिसके चलते धारा 310(2) बीएनएस जोड़ी गई है।
यह था पूरा मामला –
दिनांक 05 जनवरी 2026 को ग्राम साँवलियारूण्डी निवासी फरियादी राकेश मईड़ा (23 वर्ष) और उनकी पत्नी संगीता बाई (21 वर्ष) के साथ अज्ञात बदमाशों ने आम रास्ते पर घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश उनके पास से 23,900 नगद, एक ओप्पो मोबाइल, दो चांदी की चूडिय़ाँ कीमत करीब 6 हजार लूटकर फरार हो गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिवगढ़ में धारा 309(4),309(6),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विशेष टीम ने ऐसे सुलझाई गुत्थी –
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला व प्रशिक्षु डीएसपी सुश्री अनीषा जैन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने मामले में करीब 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुएउनके कब्जे से दो चांदी की चुडी किमती 6 हजार रूपये की, एक ओपो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती करीबन 15 हजार, नगदी कुल 6 हजार 350 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डिलक्स बाईक किमती करीबन 60 हजार रूपये इस प्रकार कुल 87 हजार 250 रुपए का मश्रुका जब्त किया गया हैं।
इन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
पुलिस ने मामले में कैलाश पिता लालु हाडा जाति भील (24) निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, फतेहसिंह उर्फ फतिया पिता शम्भु मुनिया जाति भील (25)निवासी पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राजस्थान), दिनेश उर्फ कालु पिता लालू हाड़ा जाति भील (22) निवासी ग्राम तलीनखेड़ा थाना बाजना, बाबुलाल उर्फ बबलु पिता चकना चारेल जाति भील (20) निवासी ग्राम गढीगमना थाना बाजना, सतीश पिता कमजी कटारा जाति भील (24) निवासी ग्राम पोटलिया थाना पाटन जिला बांसवाड़ा के साथ लखन पिता लालु हाड़ा जाति भील (20) निवासी ग्राम तलीनखेडा थाना बाजना को गिरफ्तार किया हैं।
टीम को मिलेगा सम्मान –
उपरोक्त लुट/डकेती की घटना की पतारसी एवं आरोपीयो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शिवगढ अनीषा जैन प्रशिक्षु डीएसपी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी थाना बिलपांक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, उपनिरीक्षक जोरसिंह डामोर, सउनि. ईशाक मोहम्मद खान, कार्य.प्र.आर. अमित त्यागी, शिवपालसिंह सिसोदिया, धीरेन्द्रसिंह सिसोदिया, थाना कालुखेड़ा से प्रधान नारायणसिंह, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा से प्रधान आर. दिलीप रावत, थाना नामली से माखनसिंह थाना बिलपांक से आर रोशन राठौर, आरक्षक संजय सोनी, थाना शिवगढ़ से आर. मनीष खराडी, आर. नितेश नलवाया, आर. रावजी गणावा, आर. रोहित गुर्जर, आर. रमेश सोलंकी एवं एसडीओपी कार्यालय ग्रामीण रतलाम से आरक्षक विकास, आर. धर्मेन्द्र तथा सीसीटीवी शाखा से प्रधान आरक्षक शांतिलाल डिंडोर, आरक्षक पारस चावला एवं सायबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन, आरक्षक विपुल भावसर, आरक्षक मंयक व्यास, आरक्षक राहुल, आरक्षक राधे जावरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

