• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»सांसद सुधीर गुप्ता सख्त : सड़क, पानी और टोल व्यवस्था पर अधिकारियों को कड़े निर्देश
रतलाम

सांसद सुधीर गुप्ता सख्त : सड़क, पानी और टोल व्यवस्था पर अधिकारियों को कड़े निर्देश

EditorBy EditorJanuary 18, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर हुई दिशा समिति की बैठक
– मेडीकल कॉलेज के डीन रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
रतलाम। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता का कड़ा रुख देखने को मिला। कलेक्टर सभागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सड़क निर्माण, गांधी सागर से पानी लाने की योजना, टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं और जल निगम के कार्यों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
कलेक्टर मिशा सिंह ने जिले की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सांसद गुप्ता ने पूर्व बैठक के निर्णयों की समीक्षा करते हुए कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को निर्देश दिए कि गांधी सागर बांध से रतलाम जिले को पानी उपलब्ध कराने की योजना पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सड़क निर्माण में मनमानी बर्दाश्त नहीं –
लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी और पीआईयू को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण रोड मानकों के अनुसार ही हो। सड़क किनारे विद्युत पोल शिफ्टिंग, अतिक्रमण हटाने और पौधारोपण का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। सांसद/विधायक निधि के कार्यों की स्वीकृति और भुगतान में देरी पर भी नाराजगी जताते हुए प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।
टोल प्लाजा पर एम्बुलेंस अनिवार्य –
सांसद ने जिले के सभी टोल प्लाजा की वसूली और दायित्वों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त आदेश दिए कि हर टोल पर स्वास्थ्य सुविधा और एम्बुलेंस अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। राहवीर योजना का व्यापक प्रचार कर नियमानुसार प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।
कृषि विभाग को बड़ा टास्क –
कृषि समीक्षा के दौरान जैविक खेती को बढ़ावा देने, हर किसान की मिट्टी जाँच कराने और परिणाम आधारित सलाह देने के निर्देश दिए गए। हर ग्राम पंचायत में कम से कम 30 किसानों की मिट्टी जांच अनिवार्य हर ब्लॉक में एक जैविक गांव विकसित होगा कृषि, उद्यानिकी व आत्मा विभाग मिलकर बड़ा किसान मेला लगाएंगे सांसद ने कहा कि वर्ष 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए किसानों को वैज्ञानिक और व्यावहारिक लाभ दिखना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग को जमीनी काम के आदेश –
सीएमएचओ को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना की सफलता कहानियों से प्रचार करें। आयुष्मान कार्डधारियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में लाभ दिलाया जाए तथा एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत महिलाओं-बच्चों को चिन्हित कर उपचार सुनिश्चित किया जाए।
जल निगम पर भड़के सांसद –
पेयजल पाइपलाइन डालने के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत न होने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। सांसद ने जांच दल गठित कर प्रत्येक गांव में सड़क, बीएसएनएल केबल व अन्य नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज की डीन के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।
इन विभागों की हुई समीक्षा –
ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला बाल विकास, पशुपालन, ऊर्जा, खाद्य, उद्यानिकी सहित अनेक विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को जवाबदेह बनाया गया।
ये रहे मौजूद –
बैठक में सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप,  विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, मथुरालाल डामर, चिंतामणि मालवीय, कमलेश डोडियार, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन सहित दिशा समिति के सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सरपंच एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
०००००००००००००००००००

Post Views: 208
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

By EditorJune 27, 2026

– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही…

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.