• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»न्याय का उत्सव : जावरा तहसील न्यायालय में 386 प्रकरणों का निराकरण, रुपए 1.04 करोड़ से अधिक की वसूली
जावरा

न्याय का उत्सव : जावरा तहसील न्यायालय में 386 प्रकरणों का निराकरण, रुपए 1.04 करोड़ से अधिक की वसूली

EditorBy EditorDecember 13, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पति-पत्नी के सात टूटते रिश्ते जुड़े, दाम्पत्य जीवन की पुर्नस्थापना
– विद्युत, नपा, बैंक, बीमा व चेक प्रकरणों में रिकॉर्ड समाधान
जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम सुश्री नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में शनिवार 13 दिसंबर 2025 को तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति जावरा जंगबहादुर सिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एन.एस. ताहेड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अरुणसिंह अलावा, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड दीपक कनेरिया, पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री नेहासिंह परिहार, षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री शिवानी राठौर, अभिभाषक संघ जावरा अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
8 खण्डपीठों में हुआ 386 प्रकरणों का निराकरण –
नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तहसील न्यायालय जावरा में कुल 08 खण्डपीठों का गठन किया गया। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित क्लेम प्रकरण 03, एनआई एक्ट (चेक अनादरण) के 37 प्रकरण, सिविल 39, विद्युत अधिनियम 44, आपराधिक 79 तथा हिन्दू विवाह अधिनियम के 06 प्रकरणों सहित कुल 208 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिससे 455 पक्षकार लाभान्वित हुए। इन प्रकरणों में रुपए 95,54,250/- की राशि का सेटलमेंट हुआ। इसके अतिरिक्त बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत विभाग तथा नगर पालिका के जलकर एवं संपत्तिकर से संबंधित प्री-लिटिगेशन (वादपूर्व) के कुल 178 प्रकरणों का निराकरण कर रुपए 8,60,160/- की राशि की वसूली की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 386 प्रकरणों का निराकरण कर रुपए 1 करोड़ 04 लाख से अधिक की राशि का समाधान किया गया। विशेष रूप से विद्युत अधिनियम के अंतर्गत विशेष न्यायाधीश जंगबहादुर सिंह राजपूत के न्यायालय में विद्युत विभाग जावरा द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक राशि के प्रकरण में अभियुक्त नवाजिश अली पिता लियाकत के विरुद्ध 2,08,185/- की वसूली कर प्रकरण का निराकरण किया गया, जो लोक अदालत की बड़ी उपलब्धि रही।
लोक अदालत की मानवीय पहल, सात टूटते परिवार फिर जुड़े –
इस लोक अदालत की सबसे प्रेरक और संवेदनशील उपलब्धि द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान के न्यायालय में देखने को मिली, जहां हिन्दू विवाह अधिनियम के अंतर्गत लंबित 07 प्रकरणों में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों की सहमति से राजीनामा कराकर दाम्पत्य जीवन की पुनर्स्थापना कराई गई। न्यायाधीश द्वारा निरंतर समझाइश, संवाद और पारिवारिक मूल्यों पर जोर देने से वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों ने पुन: साथ रहने का निर्णय लिया। सुलह के पश्चात सभी सात दंपतियों एवं उनके परिजनों को पौधे भेंट कर शुभकामनाओं के साथ खुशी-खुशी घर विदा किया गया, जिससे लोक अदालत की सामाजिक और मानवीय भूमिका स्पष्ट रूप से सामने आई।न्याय के उत्सव की सफल कहानी –
इन्हीं में से एक प्रकरण पति मोहित दायमा निवासी जावरा एवं पत्नी रीना दायमा निवासी आलोट से संबंधित था, जिनका विवाह 22 जनवरी 2022 को हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। न्यायालय में प्रस्तुत हिन्दू विवाह अधिनियम के प्रकरण में नेशनल लोक अदालत के दौरान दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से राजीनामा कराया गया और दाम्पत्य जीवन को पुन: स्थापित किया गया।
इनकी रही व्यापक सहभागिता –
लोक अदालत के आयोजन में बैंक स्टाफ, एमपीईबी स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ, खण्डपीठ सदस्यगण, नायब नाजिर एवं तहसील विधिक सेवा समिति जावरा के समस्त कर्मचारीगण की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में न्यायालय स्टाफ एवं अधिवक्तागण की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया। नेशनल लोक अदालत ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि त्वरित, सुलभ और सौहार्दपूर्ण न्याय के माध्यम से न केवल प्रकरणों का निराकरण संभव है, बल्कि टूटते सामाजिक रिश्तों को भी जोड़ा जा सकता है।

Post Views: 619
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026
Don't Miss
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

By EditorAugust 13, 2026

– विधानसभा से मंजूरी के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.