– प्रभावितों को भेजा रतलाम, फैक्ट्री पहुंचकर लिया जायजा
जावरा। रतलाम नाका स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार की शाम को गैस लीकेज होने से नगर पालिका के 5 फायर ब्रिगेड कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, नपा अधिकारियों और पार्षदों के साथ तुरंत सिविल अस्पताल पहुँचे और प्रभावित कर्मचारियों का हालचाल जाना।
कड़पा ने उन्होंने कर्मचारियों को बेहतर उपचार दिलाने हेतु रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर करवाने की व्यवस्था भी तुरंत करवाई। इसके बाद मोहम्मद यूसुफ कडपा अपनी टीम के साथ फैक्ट्री स्थल पहुँचे और स्थिति का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायज़ा लिया। इस दौरान जलकार्य विभाग के सभापति मुस्तकीम मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि आमिर कप्तान, नपा असिस्टेंट इंजीनियर शुभम सोनी, इंजीनियर लोकेश कुमार विजय, नपा कर्मचारी फतेहलाल, गुड्डू भाई एवं अन्य कर्मचारीगण मौजुद रहे। नगर पालिका की टीम लगातार अस्पताल व फैक्ट्री दोनों स्थानों पर हालात पर नजऱ बनाए हुए है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

