• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर और एसपी ने किया सुजापुर का निरीक्षण, 40 मिनिट देरी से पहुची  PWD एसडीओ
जावरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर और एसपी ने किया सुजापुर का निरीक्षण, 40 मिनिट देरी से पहुची  PWD एसडीओ

EditorBy EditorOctober 29, 2025Updated:October 30, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुजापुर में संभावित दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। बुधवार को रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियो के साथ सुजापुर पहुँचकर हेलिपैड एवं सभा स्थल तथा आयोजन स्थल का निरीक्षण जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के साथ किया। निरिक्षण के दौरान जावरा सहित रतलाम के सभी अधिकारी व् पुलिस के अधिकारी समय से पहले ही सुजापुर पहुचे, लेकिन जावरा की लोक निर्माण विभाग की एसडीओ किरण जमरा करीब 40 मिनिट देरी से पहुची, तब तक अधिकारी निरिक्षण पूर्ण कर जाने की तैयारी कर चुके थे। निरीक्षण के दौरान जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर शाल ओढाकर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूर्व सांसद एवं विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के पिता स्वर्गीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय की प्रतिमा एवं वाटिका का लोकार्पण करेगे साथ ही मुख्यमंत्री क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकापर्ण, भूमिपूजन के साथ किसानों से संवाद भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। जिन्होंने कलेक्टर और एसपी के साथ अन्य अधिकारियो का गर्मजोशी से स्वागत किया और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त किया। निरिक्षण पूरा होने के बाद पहुची लोनिवि एसडीओ –
बुधवार को शाम करीब 4 बजकर 30 मिनिट पर कलेक्टर सैलाना से पिपलोदा होकर सुजापुर पहुची, वही एसपी अमित कुमार भी पहुचे, दोनों अधिकारियो से पूर्व जिला पंचायत सीइओ वैशाली जैन, एसडीएम् जावरा सुनील जायसवाल, तहसीलदार पारस बैश, नायब तहसीलदार वैभव जैन, पिपलोदा तहसीलदार देवेन्द्र दानगढ, नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा, जनपद सीईओ बलवंत नलवाया के साथ एएसपी विवेक कुमार, सीएसपी युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी विक्रम सिंह के साथ सभी विभागों के अधिकारी पहुच गए थे। निरिक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभा स्थल को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को पुकारा, लेकिन जावरा की लोनिवि एसडीओ किरण जमरा मोजूद नहीं थी, इसे में रतलाम से आए अधिकारी ने मोर्चा संभाला, कलेक्टर ने जब पूरा निरिक्षण समाप्त कर लिया तब करीब 40 मिनिट के बाद 5 बजकर 10 मिनिट पर लोनिवि एसडीओ सुजापुर पहुची। एसडीओ पहुची तब तक कलेक्टर और एसपी तथा सभी अधिकारी सुजापुर से निकलने की तेयारी कर चुके थे।सुजापुर के साथ कॉलेज और मंडी का भी किया अवलोकन –
बुधवार को शाम करीब साढे 4 बजे सुजापुर पहुची कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार ने सुजापुर पहाडी पर बनी पूर्व सांसद डॉ लक्ष्मी नारायण पाण्डेय की प्रतिमा और गार्डन का अवलोकन किया, इसके बाद पहाडी पर ही सभा स्थल के लिए स्थान चयनित किया l  पहाडी स्थित माताजी मंदिर के दर्शन किए, मंदिर समिति पदाधिकरियो ने कलेक्टर,एसपी, जिला पंचायत सीइओ तथा अपर कलेक्टर का स्वागत कियाl  अधिकारियो ने पहाडी पर ही हेलीपेड बनाने के लिए स्थान देखा l यहाँ से सभी जावरा के भगत सिंह कॉलेज ग्राउंड पहुचे, यहाँ अधिकारियो ने हेलीपेड बनाने को लेकर स्थान देखा, यहाँ से सभी अरनियापिथा कृषि उपज मंडी पहुचे, मंडी में भी हेलीपेड को लेकर दो स्थान देखे द्य हालाकि हेलीपेड कहा बनेगा इसको लेकर अभी कुछ तय नहीं हो पाया हैl

Post Views: 347
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

By EditorSeptember 28, 2026

– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की…

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.