• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा नगर पालिका परिषद के साधारण सम्मेलन में हंगामा, स्वच्छता और कचरा गाडी को लेकर हुई बहस
जावरा

जावरा नगर पालिका परिषद के साधारण सम्मेलन में हंगामा, स्वच्छता और कचरा गाडी को लेकर हुई बहस

EditorBy EditorOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-महिला पार्षद ने अपनी ही पार्टी की परिषद् के खिलाफ दिया धरना
-अध्यक्ष बोली सर्वाधिक काम होने के बाद धरना अनुशासन हीनता
जावरा। नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन शुक्रवार को नगर पालिका सभागृह में नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा की अध्यक्षता में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा की उपस्तिथि में आयोजित किया गया। बैठक में दो प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई, पहला शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित भवन, भूमि एवं निकाय स्वामित्व की दुकानों के 74 नामांतरण प्रकरणों पर स्वीकृत तथा दूसरा एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन, जीएसटी की दरो में कमी के लिया धन्यवाद के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प के प्रस्ताव पारित करने संबंधित विषय शामिल किये गये। लेकिन सम्मलेन शुरू होने के साथ ही सदन में हंगामा मच गया। वार्ड में काम नहीं होने पर सत्ता दल की ही एक महिला पार्षद रशीदा बी नाराज़  होकर अपनी ही परिषद् के खिलाफ अध्यक्ष अनम कडपा की कुर्सी के पास धरने पर बैठ गई, जिस पर उन्हें नपाध्यक्ष अनम और उपाध्यक्ष सुशिल कोचटटा ने उठाया और कुर्सी पर बैठाया। इस मामले में नपाध्यक्ष ने सर्वाधिक काम होने के बाद भी सदन में धरना देने और विवाद करने को अनुशासन हीनता की श्रेणी बताया। वही विपक्ष के पार्षदों ने स्वच्छता और कचरा गाडी को लेकर सदन में बहस की, लेकिन अंत में 74 में से 70 नामांतरण प्रकरणों पर स्वीकृति बनी,वही दूसरा मुद्दा भी सर्वनुमति से पारित कर लिया गया।शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे नपा सभागृह में साधारण सम्मेलन आहूत हुआ। सदन में रखे गए 74 नामांतरण प्रकरणो पर चर्चा की गई, जिसमे से विपक्ष के पार्षदों ने 4 नामांतरण प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज कारवाई, जिसके बाद 4 मामलो को छोडकर शेष 70 प्रकरणों के नामांतरण पर सदन से स्वीकृति मिली। वही दुसरे विषय एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन, जीएसटी की दरो में कमी के लिए धन्यवाद के साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प के प्रस्ताव पारित करने संबंधित विषय पर चर्चा से पूर्व की सत्ता पक्ष के सभी पार्षद सदन से बाहर चले गए । विपक्ष के पार्षदों की सहमति के बाद इस मुद्दे को पारित किया गया। लेकिन इन दोनों विषयो पर चर्चा से पहले ही कचरा गाडी और स्वच्छता को लेकर पक्ष और विपक्ष के बिच बहस हुई, पार्षदों ने अपने अपने वार्डो में समय से कचरा गाडी नहीं पहुचने की शिकायत की, जिस पर नपाध्यक्ष और सीएम्औ ने सम्बंधित अधिकारियो से मामले को देखने के साथ ही कचरा गाडी को समय पर भेजने के निर्देश दिए, सम्मेलन में विधायक प्नरतिनिधि अजय सिंह भाटी, न पा इंजीनियर शुभम सोनी, लोकेश विजय, महेश सोनी, राजीव राव के साथ सभापति, पार्षद और नपा कर्मचारी ओर अधिकारी उपस्थित रहे। वार्ड 21 में हुवे इतने काम, फिर भी धरना देना अनुशासन हीनता –
नपाध्यक्ष अनम युसूफ कडपा ने बताया की वार्ड क्रमांक 21 जिसकी पार्षद रशीदा बी है, उनके वार्ड में सर्वाधिक काम हुवे है उनके वार्ड में बाँडाखाल कब्रिस्तान में प्रतीक्षा हाल निर्माण कार्य स्वीकृत किया है। इसी कब्रिस्तान में पेवर ब्लाक फ्लोरिंग काम चल रहा है । अरब साहब कॉलोनी दरगाह के पास आरसीसी नाली निर्माण के टेंडर जारी हो चूका है । इसी कॉलोनी में पाइप लाइन का काम भी शुरू हो गया है । साथ ही जेल के पास ही जावरा की अब तक की सबसे बडी पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी शुरू होने वाला है। इसी कॉलोनी में एक और सीसी रोड के लिए टीएस शासन को भेजी गई है। मेवातीपुरा मस्जिद से जेल तक डामरीकरण कार्य स्वीकृत किया गया है। अरब साहब दरगाह के पास सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। मेवातीपूरा चोक से डूंगरपुर गेट तक नाली निर्माण स्वीकृत किया गया है। कायाकल्प अभियान 1.0 के तहत कोर्ट परिसर से रपट पुलिया तक डामरीकरण कार्य पूर्ण हो चूका है। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास यौजना के चतुर्थ चरण में फूटे किले से मेवातीपूरा तिराहे तक साईंडो में सीसी निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। साथ ही इसी चरण में जेल रोड से पांच पीर दरगाह के आगे तक सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण हो चूका है। एसडीआरएफ 2.0 यौजना के तहत रपट पुलिया से बाँडा खाल कब्रस्तान तक नाले की दोनों तरफ की रिटेनिंग वाल तथा स्लाटर हाउस के पास से कब्रस्तान के साइड में नाले की एक तरफ की रिटेनिंग वाल का कार्य पूर्ण होकर करीब करोडो के विकास कार्य करने के बाद भी सदन में धरना देना अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है, साथ ही यह पार्टी गाइड लाइन के खिलाफ भी है, जो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में लाया जायगा। नगरपालिका सभी वार्डो में विकास कार्य कर रही है । दिवाली के त्यौहार पर कुछ स्थानों पे कचरा गाडी समय से नहीं पहुचने की शिकायत मिली है, जिस पर स्वास्थ विभाग के अधिकारियो को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए है।

Post Views: 125
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026
Don't Miss
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

By EditorAugust 13, 2026

– विधानसभा से मंजूरी के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.