• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»गोवर्धन पूजा  शासन, समाज और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम – मंत्री श्री काश्यप
रतलाम

गोवर्धन पूजा  शासन, समाज और संस्कृति को जोड़ने का माध्यम – मंत्री श्री काश्यप

EditorBy EditorOctober 21, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सागौद गौशाला में किया गया  प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन पूजन

रतलाम l पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग अंतर्गत गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, मध्यम, लघु उद्योग विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन  श्री चैतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल ,निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा, कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह,  जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम आयुक्त श्री अनिल भाना, एडीएम  डॉ शालिनी श्रीवास्तव , एसडीएम शहर सुश्री आर्ची हरित,श्री  विप्लव जैन, श्री प्रहलाद राठौड़ , श्री विशाल शर्मा, श्री बजरंग पुरोहित , श्री मनोहर पोरवाल , श्री जयवंत कोठारी, श्री अशोक धाकड़ , सरपंच सागौद श्री कैलाश खराडिया आदि की उपस्थिति में रतलाम जिले के ग्राम सागौद गौशाला में किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा अर्चना की गई, तथा गौ माता को आहार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा की  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा जैसे कार्यक्रम प्रकृति, समाज और शासन को जोड़ने का काम करते हैं। शासन द्वारा समाज की विरासत को समझकर विकास की नई अवधारणाओं को अपनाने का कार्य किया जा रहा है। गोवर्धन पर्वत पर्यावरण के प्रति संवेदना का प्रतीक है। होली ,रक्षाबंधन और दीपावली जैसे त्यौहार  सामाजिक सद्भाव के प्रतीक है। भारत का आधार कृषि है और कृषि का आधार गौवंश है। गौवंश से दुग्ध उत्पादन का कोई विकल्प नहीं है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने गोवर्धन पूजा के संबंध में बताया कि भगवान श्री कृष्ण के कहने पर बृज में इंद्र देवता की पूजा बंद हो गई थी इसलिए इंद्र देवता ने क्रोधित होकर बृज पर अतिवृष्टि कर दी थी। भगवान श्री कृष्ण ने बृजवासी और गौ माता की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।  सनातन संस्कृति और परंपरा के रूप में आज गोवर्धन की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 36 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं। 29 अगस्त को नगर निगम द्वारा नवाचार करते हुए एक गौशाला प्रारंभ की गई है। नगर निगम द्वारा 732 गाय को रेस्क्यू किया गया है तथा 190 सांड शहर से बाहर छोड़े गए है। जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार शासन और आम जनता को जोड़ने का काम करते हैं। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा ने कहा कि हिंदू संस्कृति के संस्कारों को सहेजने और संवारने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नवीन शुक्ला उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने बताया कि प्रकृति पूजा और पशुधन पूजा का ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्व है, जन, जंगल, जमीन और गौवंश की रक्षा करना जरूरी है , जैविक खेती में भी  गोबर का महत्व है। पशुधन और गौ संवर्धन के लिए शासन द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए विशाल शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 7 दिन गोवर्धन पर्वत उठाया था, यशोदा मैया भगवान श्री कृष्ण को दिन में आठ बार भोजन कराती थी, इसलिए सात दिन और आठ बार के मान से  भगवान श्री कृष्ण को आज के दिन छप्पन भोग लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण  द्वारा गौ सेवक जितेंद्र , सरोज जितेंद्र , संतोष और सीता को शाल, श्रीफल और पुष्प हार, पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने किया। आभार अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत निर्देशक शर्मा ने माना। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, डॉ अंशुल चौहान एवं अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Post Views: 102
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

By EditorJune 27, 2026

– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही…

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.