– प्रतियोगिता में विजयी हुई 5 खिलाडिय़ों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
रतलाम/नामली। शासकीय महाविद्यालय नामली में शासन के आदेशानुसार जिला स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता प्राचार्य, डॉ. धर्मेंद्र सिंह फिरोजिया के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमें रतलाम जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रकाश वर्मा और गौतम पथरोड़ निर्णायक रहे। प्रतियोगिता में शासकीय कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रतलाम की छात्रा तथा जावरा निवासी मुस्कान नेका ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर फस्र्ट रेंक पाई।
वहीं आट्र्स एण्ड साईंस कॉलेज रतलाम की डिंपल सरगईया, भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय जावरा की चांदनी जाटव, डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की वंदना कसेरा, शासकीय महाविद्यालय नामली की रानू जोशी ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजयश्री पाई। प्राचार्य व क्रीडा अधिकारी सहित समस्त स्टॉफ ने विजयी खिलाडिय़ों को शुभकानाएं प्रदान की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर सभी का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. मारुतसिंह नायक क्रीड़ा अधिकारी ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

