जावरा। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 14 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में जावरा बास्केटबॉल संघ की लड़कियों और लड़कों की टीम भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह चैंपियनशिप युवा खिलाडय़िों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होने वाली हैं, प्रदेश भर से आई टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
जावरा बास्केटबॉल संघ के भीष्म पितामह वेद प्रकाश रिछारिया, संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पांडे, सचिव विजय पामेचा एवं जावरा बास्केटबॉल संग के समस्त पदाधिकारी और वरिष्ठ खिलाडय़िों ने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरें और अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करें। जावरा बास्केटबॉल संघ, जो मध्य प्रदेश के स्थानीय स्तर पर बास्केटबॉल को बढ़ावा देने वाले प्रमुख संगठनों में से एक हैं, ने अपनी सब-जूनियर (अंडर-14) श्रेणी की लड़कियों और लड़कों की टीमों को चयनित किया है। ये टीमें पिछले कई महीनों से कड़ी ट्रेनिंग और अभ्यास से गुजर रही हैं। संघ के कोचों ने खिलाडिय़ों को रणनीति, फिटनेस और टीम वर्क पर विशेष ध्यान दिया हैं ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। टीमों का नेतृत्व अनुभवी कोच अपार सिंह गंभीर, मनुदेव सिंह चंद्रावत, मुकेश केथवास, रविंद्रसिंह सिसोदिया और दीपषि ठक्कर कर रहे हैं, जो खिलाडिय़ों को तकनीकी और मानसिक तैयारी में मार्गदर्शन दे रहे हैं।
यह चैंपियनशिप सब-जूनियर स्तर पर बास्केटबॉल के भविष्य को आकार देने वाली है। इंदौर में होने वाले इस आयोजन से न केवल खिलाडिय़ों को अनुभव मिलेगा, बल्कि दर्शकों को भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे। मैचों का प्रसारण स्थानीय चैनलों और सोशल मीडिया पर उपलब्ध होगा। जावरा बास्केटबॉल संघ के सदस्यों और प्रशंसकों ने टीमों के लिए प्रार्थनाएं की हैं और उम्मीद जताई है कि वे मेडल के साथ वापस लौटेंगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

