• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लोक अदालत : 257 प्रकरणों का निराकरण, 664 लाभान्वित, 1 करोड़ 88 लाख से अधिक की अवार्ड पारित
जावरा

लोक अदालत : 257 प्रकरणों का निराकरण, 664 लाभान्वित, 1 करोड़ 88 लाख से अधिक की अवार्ड पारित

EditorBy EditorSeptember 13, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– लंबे समय से अलग रह रहे पति पत्नि के बीच कराई सुलह, पौधे भेंट कर किया बिदा
जावरा। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील न्यायालय जावरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 257 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 664 लोगों को लाभान्वित किया गया। साथ ही 1 करोड़ 88 लाख से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए। वहीं पारिवारिक विवाद सुलझाते हुए लंबे समय से एक दूसरे अलग रह रहे एक दम्पत्ति के बीच सुलह करवाते हुए उन्है पौधे भेंटकर सम्मान के साथ बिदा किया।
शनिवार को जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा जंगबहादुरसिंह राजपूत, द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड एन.एस. ताहेड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अरूणसिह अलावा, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड ऋचा द्विवेदी भुजंग, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड दीपक कनेरिया, पंचम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा नेहासिंह परिहार, षष्ठम न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड जावरा शिवानी राठौर एवं समस्त अधिकारीगण एवं न्यायालय कर्मचारीगण की उपस्थिति में दीप प्रज्जलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के दौरान बैंक स्टॉफ, एम.पी.ई.बी स्टॉफ, नगर पालिका स्टॉफ, खण्डपीठ सदस्यगणों के साथ न्यायालयीन स्टॉफ के देवेन्द्र रामावत, किशोर कन्नौदिया, धर्मेन्द्र यादव, मनोज ओहारी, नायब नाजिर चन्द्रपाल माहौर, मयंक मेहरा, श्याम बैरागी, अनुज शर्मा, अमित वर्मा नायब नाजिर, मनीष नरोटे, रेखा सोलंकी, नेहा भार्गव, इमदाद खांन, गोविन्द भार्गव, नेहा अहिरवार, राजेन्द्र जैन, पर्वत यादव, शैलेन्द्र वर्मा, जाहिदा कुरैशी, कैलाश मिश्रा, राजकुमार, प्रकाश सुर्यवंशी, केवल दावरे आदि के साथ अभिभाषक गण उपस्थित रहे। 09 खण्डपीठों में हुआ आपसी समझौतों पर निराकरण –
लोक अदालत में न्यायालय में लंबित क्लेम प्रकरण एस. सी.एन.आई.ए चैक संबंधी प्रकरण 30, सिविल प्रकरण 42, विद्युत अधिनियम प्रकरण 62, आपराधिक प्रकरण 100, हिन्दू विवाह अधिनियम प्रकरण का 05 राजीनामा प्रकरण का निराकरण हुआ। नेशनल लोक अदालत में राशि 1,88,92,399/- रूपये की राशि सहित 257 प्रकरणों का निराकरण कर 664 को लाभांवित एवं बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत अधिनियम, नगर पालिका के जलकर व संपत्तिकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरण (वादपूर्व) कुल 82 प्रकरण का निराकरण कर राशि 15,52,622 रूपये की राशि की वसूली की गयी। समझाईश के बाद साथ रहने पर राशि हुए पती पत्नि –
नेशनल लोक अदालत की खण्डपीठ कमांक 26 में रखे गये प्रकरणों में 01 प्रकरण जिसमें कीर्ति पिता किशोर कुमार कल्याणे आयु 27 वर्ष निवासी महिंदपुर गेट हरिजन बस्ती जावरा का विवाह अनिता पति कीर्ति कल्याणे आयु 25 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम के साथ 14.12.2023 को हुआ था। विवाह के पश्चात आवेदक पति द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये अनावेदिका अनिता के साथ दामपत्य जीवन का निर्वाह कर रहा था। अनावेदिका पत्नि अपने कर्तव्यों का पालन न करते हुयें आय दिन पति व परिवारजन के साथ वाद-विवाद करने लगती थी। आवेदक की पत्नि अनिता अपने परिवारजन के बहकावे में आकर अपने पति का घर छोड़कर अपने मायके चली गयी। दोनों तरफ के परिवार वालों व रिश्तेदारों के बार-बार समझाने के बाद भी वाद-विवाद कम नहीं हुआ और वापस अपने पति के साथ ससुराल में रहने से मना कर दिया। जिस कारण आवेदक पति अकारण अपने पत्नि सुख से वंचित व उसके माता-पिता बृद्ध होकर उनकी देखरेख नहीं कर पा रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान व व्यथित रहने लगा। उक्त परिस्थितियों से व्यथित होकर आवेदक पति ने न्यायालय में हिन्दु विवाह अधिनियम अंतर्गत दामपत्य जीवन की पुर्नस्थापना हेतु न्यायालय में प्रकरण पेश किया। न्यायालय ने पति-पत्नि को विवाद के निपटारे के लिए बार-बार समझाया और उनके परिवार जनो को भी विवाद को खत्म करने को कहा और पति-पत्नि के मध्य उत्पन्न विवाद की समस्या को छोड़कर, विवाद को खत्म करने और साथ में रहने की सलाह दी। दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में दोनों पक्ष के मध्य द्वितीय जिला न्यायाधीश परमानन्द चौहान के द्वारा दोनों को समझाकर आपसी सहमति से राजीनामा करवाया, न्यायालय द्वारा पति-पत्निं को पौधे प्रदान किये गये और पति-पत्नि खुशी-खुशी घर भेजा।

Post Views: 111
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026
Don't Miss
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

By EditorAugust 13, 2026

– विधानसभा से मंजूरी के बाद राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026

जावरा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो पनीर जब्त

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जावरा के महावीर जैन नेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन

August 13, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में प्री-इंडिपेंडेंस डे समारोह, नन्हे विद्यार्थियों ने देशभक्ति प्रस्तुतियों से मोहा मन

August 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.