एनडीपीएस के फरार कुख्यात आरोपी सुनिल सूर्या को उदयपुर से जावरा शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार
– आरोपी सूर्या पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं 43 अपराध
जावरा। शहर पुलिस द्वारा गत 6 मई को पटेल होटल के सामने 200 ग्राम एमडी तस्करी के मामले में फरार चल रहे कुख्यात आरोपी रतलाम निवासी सुनिल सुर्या को राजस्थान के उदयपुर से पकड़ा हैं। आरोपी सुनिल सूर्या पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 43 प्रकरण दर्ज हैं। मामले का खुलासा मंगलवार को दोपहर में एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो की उपस्थिति में किया।
एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन के मागर्दशन मे सउनि सगीर खान थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर गत 6 मई 25 को पटेल होटल के सामने महु नीमच फोरलेन रोड जावरा से आरोपी कमलेश जैन पिता पुनमचन्द्र जैन ( 51) साल निवासी शास्त्री नगर रतलाम व साबीर खान पिता मेहमुद खान जाति पठान (27) निवासी डाट की पुल रतलाम को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 200 ग्राम किमती 20 लाख व एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र एमपी 43 जेडए 7047 के साथ गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में थाना जावरा पर एनडीपीएस धारा- 8/22,29 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था। आरोपीयो से पुछताछ मे उक्त अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सुनील सूर्या निवासी शास्त्री नगर रतलाम को देना बताया । सुनील सुर्या के संबंध मे जानकारी मिली की आरोपी के विरुद्ध कई गंभीर प्रवृत्ति के अपराध पंजीबध्द हंै। जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जाकर सायबर सेल रतलाम की मदद से आरोपी को उदयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही हैं।
सुनिल सूर्या पर दर्ज हैं 43 अपराध –
आरोपी सुनिल सूर्या हिस्ट्रीशिटर बदमाश हैं, आरोपी पर रतलाम के साथ ही जावरा, इंदौर, बदनावर तथा बिलपांक थाना पर करीब 43 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पर रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी हैं। आरोपी को पकडऩे में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उ.नि. सत्येन्द्र रघुवंशी, सायबर सेल प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्रआर लक्ष्मीनारायण, प्र.आर. हिम्मत आर.विपुल भावसार, आर. मयंक व्यास, आर राहुल पाटीदार, आर तुषार सिसोदिया, आर मोरसिंह, आर. जितेन्द्र व्यास, आर. कृष्णपालसिह की सराहनीय भुमिका रही हैं।




००००००००००००००००००

