– मीडिया रिपोर्ट पर मानवाअधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
– जिला कलेक्टर से जांच कर एक माह में मांगा प्रतिवेदन
रतलाम। जिले में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची एक बुजुर्ग महिला को एसडीएम अनिल भाना व कर्मचारियों द्वारा धक्का देकर जबरन बाहर निकालने के मामले में मीडिया रिपोर्ट पर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में जांच के आदेश जिला कलेक्टर राजेश बाथम को दिए हैं।
मध्यप्रदेश मानव अधिकारी आयोग द्वारा जारी सूचना में बताया कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत का निराकरण एवं कोई कार्यवाही नहीं होने के वजह से शिकायत से संबंधित विभाग के अधिकारियों पर रूपये लेकर काम करने का आरोप लगाते हुये जनसुनवाई के दौरान हंगामा करने लगी। इसी दौरान राजस्व के अधिकारी वहां आये और बुजुर्ग महिला को जनसुनवाई से बाहर निकाला। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, रतलाम से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।






