– आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जावरा की छात्रा हैं गुलीस्ता
– सीएम की बड़ी घोषणा इस बार किसी को नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री
जावरा। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषित किया। इस वर्ष कक्षा 10 वीं परीक्षा परिणाम 76.22 प्रतिशत तथा कक्षा 12 वीं परीक्षा परिणाम 74.48 प्रतिशत रहा। मध्यप्रदेश की मेरिट में सिंगरोली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 मे से 500 अंक लाकर टॉप किया हैं। वहीं रतलाम जिले की वाणिज्य संकाय की मेरिट में जावरा के आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा गुलीस्ता पिता लियाकत मंसूरी ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए जावरा का नाम रोशन किया हैं। गुलीस्ता ने 94.6 प्रतिशत मिले हैं। गुलीस्ता की सफलता पर विद्यालय संचालक जितेन्द्रसिंह सोलंकी, हिरालाल गरगामा और सौरभ अरोड़ा ने बधाई देते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। गुलीस्ता लॉ की पढ़ाई कर मजिस्ट्रेट बनना चाहती हैं। गुलीस्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता भुरी मंसुरी, पिता लियाकत मंसूरी के साथ शिक्षक विजय कसेरा को दिया हैं।
सीएम की बड़ी घोषणा –
मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद प्रदेश के मुखिया असफल रहे विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा की हैं। डॉ यादव ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत इस वर्ष किसी भी विद्यार्थी को सप्लीमेंट्री नहीं दी जाएगी। 17 जून को कक्षा 10 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों को दौबारा मौका दिया जाएगा।


०००००००००००००००००००

