जावरा। अमेरिका धन में आगे हैं भारत गौरव की भूमि है और यह देश धर्म में आगे हैं जब वे लोग ऊपर जाते हैं तो उनके साथ धन नहीं जाता हैं। जब हम ऊपर जाते हैं तो धर्म हमारे साथ जाता हैं। भगवान महावीर मंदिरों में इसलिए नहीं पूजें जाते कि वह सुंदर थे, बल्कि उन्हें उनके अच्छे चरित्र के लिए पूजा जाता हैं। संयम चरित्र और तपस्या से महान बनते हैं।
उक्त बात अष्टापद जैन तीर्थ में वर्षीतप पारणे के उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रसंत ललितप्रभ सागर जी मसा ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मालवा के गौरव के रूप में यह अष्टापद तीर्थ की धन्य धरा पर 75 तपस्वियों के पारणे अक्षय तृतीया पर हो रहे हैं सुना है कि अष्टापद तीर्थ हिमालय में हुआ करता था, लेकिन साध्वी जिन शिशु प्रज्ञा श्री की तपस्या और उनकी प्रतिज्ञा के कारण मालवा के धन्य धरा पर यह तीर्थ बना है धन्य है वर्षीतप की आराधना करने वाले तथा उनका पारणा कराना आए सभी का साधुवाद उन्होंने बताया कि तपस्या करने वालों ने अपने विचार बताएं सभी का निष्कर्ष यही है की तपस्या से जीवन की समस्या मिट जाती है कई रोग दूर हुए हैं।
तपस्या से जीवन में आता हैं निखार –
धर्म सभा को जिन शिशु प्रज्ञा श्री ने संबोधित करते हुए कहा कि अष्टापद की धन्यधरा पर पारणे का का आयोजन हुआ हैं। तपस्या से जीवन में निखार आता है और हम मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ते हैं। कोषाध्यक्ष मनीष कोचर ने बताया की सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी मनोरमादेवी पारसमल कोठारी परिवार जावरा रहे। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी व समाजसेवी अष्टापद तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे
गौशाला में समोशरण –
तीर्थ द्वारा संचालितगौशाला में सामोशरण का अनावरण भी श्री जिन शिशु प्रज्ञा श्रीजी की उपस्थिति में लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया गौशाला में उपस्थित सभी गौ माता को भगवान आदिनाथ के प्रतिदिन दर्शन का लाभ मिलेगा तपस्वीको के पारणे की व्यवस्था का कार्य श्री वर्धमान जैन नवयुवक मण्डल के युवा साथीको ने पूर्ण किया। इस दौरान संरक्षक राजमल धारीवाल, आजाद सिंह ददडा, डॉ सुरेश मेहता, सरदारमल चौरडिय़ा, नितेश बांठिया, पंकज मेहता, महेंद्र चोपड़ा, अशोक भंसाली, सुरेश डोसी, डॉ सुनील चोपड़ा, डॉ अशोक जैन, विपुल दख, सुरेश डोसी आदि सदस्य उपस्थित थे। सचालन सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल ने किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

