– भव्य सुन्दरकाण्ड का सामुहिक पाठ कर जावरा पब्लिक स्कूल ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव
जावरा। रतलाम नाका स्थित जावरा पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिसर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य सुन्दकाण्ड व हनुमान चालिसा का सामुहिक पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजन में समस्त शिक्षकगणों के साथ विद्यार्थी भक्तिरस में सम्मिलित हुए। विद्यालय में स्थित श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर आरती की गई।
संस्था के डायरेक्टर कमल मूणत व प्रिंसिपल पियूष मूणत ने कहा आज हर कोई बजरंगबली का गुणगान कर रहा है, उनकी पूजा कर रहा है और उनके जीवन को आत्मसात कर रहा हैै। मगर बहुत कम लोग जानते है कि बल और बुद्धि के देवता पवनपुत्र हनुमान छात्रों के लिए भी एक आदर्ष षिक्षक है, जिनकी इन षिक्षाओं को अपनाकर, छात्र अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ सकते है। हनुमान जी की सबसे बड़ी विषेषता उनकी निष्ठा और समर्पण है। छात्रों को भी अपने लक्ष्यों और आदर्शों के प्रति निष्ठा और समर्पण रखना चाहिए।
हर वर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालिसा का सामुहिक पाठ का आयोजन संस्था के शिक्षकगणों व विद्यार्थियों के साथ किया गया। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विद्यालय में विराजित श्री हनुमानजी की पहले पूजा-अर्चना कर आरती की गई और बल- बुद्धि के दाता का जन्मोत्सव मिष्ठान बांटा गया। विद्यार्थियों ने जयकारों से जय श्रीराम का उद्घोष कर विद्यालय परिसर को गुॅंजाते हुए सुन्दरकाण्ड के दौरान वाद्ययंत्रों के द्वारा संगीतमय आयोजन को अधिक भक्तिमय कर दिया। आयोजन में विद्यालय परिवार पूर्ण रूप से उपस्थित रहा। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

