• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 22
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»चेत्र प्रतिपदा हिन्दु नव वर्ष : सूर्य को अर्ध्य देकर मनाया हिन्दु नववर्ष, माथे पर लगाया कुमकुम तिलक, पिलाया नीम का शरबत
जावरा

चेत्र प्रतिपदा हिन्दु नव वर्ष : सूर्य को अर्ध्य देकर मनाया हिन्दु नववर्ष, माथे पर लगाया कुमकुम तिलक, पिलाया नीम का शरबत

EditorBy EditorMarch 30, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– भतेड़ा में परंम्परा अनुसार पिलाया नीम का शरबत
– सेमलिया तीर्थ पहाड़ी पर लगेगा सांस्कृतिक व धार्मिक मेला
जावरा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिन्दु नववर्ष प्रारंभ हुआ। हिंदू नववर्ष के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हुए। इस दौरान अलग-अलग दिन मां दुर्गा के 09 रूपों की पूजा होती हैं। रविवार को नववर्ष का स्वागत सुबह साढ़े 5 बजे सूर्य भगवान को अध्र्य देकर किया गया। राहगीरों को कुमकुम तिलक लगाए गए, नीम व मिश्री का शरबत भी पिलाया गया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर क्षैत्र के सभी माता मंदिरों पर घट स्थानाएं हुई, साथ ही मंदिरों पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे, मंदिरों में प्रतिदिन महाआरती भी होगी। चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर जैन समाज ने भी नववर्ष के अवसर पर स्वामीवात्सल्य आयोजित हुए। आचार्य हेमेन्द्रसूरि अनुयाईयों ने दादावाड़ी पर नववर्ष मनाया तो आचार्य जयंन्तसेन सुरिश्वर अनुयाईयों ने रोजाना में नववर्ष पर स्वामीवात्सल्य आयोजित किया।जागनाथ महादेव मंदिर पर भाविप ने किया सूर्य जल अर्पण –
भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा चेत्र नवरात्रि नव वर्ष के उपलक्ष में जगन्नाथ महादेव मंदिर पर भगवान सूर्य देव को अर्ध्य देकर उनकी पहली किरण के साथ सभी ने जल अर्पित कर नगर में सुख शांति और समृद्धि की कामना की, इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वैदिक मंत्रोच्चार लोकेश शर्मा द्वारा किया गया। बाद में जागनाथ महादेव की महाआरती की गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अतुल मेहता पूर्व पार्षद आशीष गंगवाल व्यापारी थे कार्यक्रम का संचालन लोकेश शर्मा यश जैन ने किया देवेंद्र भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया कार्यक्रम संयोजक नितेश धनोतिया संस्था अध्यक्ष डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने ने स्वच्छता एवं राष्ट्रभक्ति की शपथ दिलाई शंकर लाल जी पाटीदार शिवेंद्र माथुर दीपक साधु अंजनी नंदन उपाध्याय सुधीर शर्मा सुनील तिवारी संतोष मेड़तवाल शीतल चोरडिया रजत सोनी शेखर नाहर मनोज अग्रवाल मामा दिनेश सिसोदिया रितु सिसोदिया दिनेश भावसार दिनेश सुराणा मनोज पांचाल वैभव राका उमेश अरोड़ा अमित मोदी सौरभ अरोरा प्रकाश अरोड़ा दीपक गर्ग मनीष त्रिवेदी आदि उपस्थित थे50 सालों से पिला रहे नीम का शरबत –
समीपस्थ ग्राम भूतेड़ा में स्वर्गीय रामचन्द्र शर्मा शिक्षक ने गांव में हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में गाँव मे निम के पानी का वितरण व मस्तक पर तिलक लगाने की परम्परा स्थापित की थी। आज भी उनके पौत्र लोकेश शर्मा इस परंपरा को बनाये हुवे हैं। हमारी परम्पराए हमारी विरासत हैं इसलिए इसे बनाये रखना बहुत आवश्यक हैं। नव सवंत्सर के अवसर पर युवाओं को बताते है कि अपना विक्रम संवत् ही अपना नया साल हैं। जब ब्रह्माण्ड से लेकर सूर्य चाँद की दिशा, प्रकृति में मौसम, पेड़ पौधों की नई पत्तिया, किसान की नई फसल, विद्यार्थी की नई कक्षा, मनुष्य में नया रक्त संचरण आदि परिवर्तन होते है, वही सच्चा नववर्ष हैं। जो विज्ञान आधारित भी हैं, आओ जागे जगायें, भारतीय संस्कृति अपनाएं और आगे बढ़े।सेमलिया तीर्थ पर नौ दिवसीय मेला शुरु –
अन्नपूर्णा शक्ति पीठ सेमलिया पहाड़ी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विशाल सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेला प्रारंभ हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष मेढ़तवाल (एडवोकेट) ने बताया कि 1008 स्वामी महामंडलेश्वर मधुसूदानानंद गिरी महाराज के द्वारा चार वर्षो से चल रहे अखंड महायज्ञ अनवरत जारी हैं। नौ दिवसीय मेले के दौरान अवध के कलाकारों द्वारा लगातार 9 दिन तक रामायण का आयोजन रामलीला के द्वारा किया जावेगा। वहीं नौ दिनों तक हवन में आहूति प्रदान की जाएगी, वहीं प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन जारी रहेगा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। श्री मंशापूर्ण मंदिर पर हुई घट स्थापना –
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर स्थित मां कालीका माता की प्रात: 9 बजे घट स्थापना की गई। नवरात्रि के नौ दिनों तक रात्रि 8 बजे महिलाओं द्वारा गरबा खेला जाएगा, रामनवमी पर मंदिर परिसर में हवन किया जाएगा और कन्याओं को भोज कराया जाएगा, मंदिर समिति निवेदन करती है कि सभी भक्त पधारकर का धर्म का लाभ लेवे

Post Views: 367
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

By EditorOctober 22, 2026

– रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कार्रवाई, सीएसपी युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन…

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026

चिकलाना स्कूल में ‘मनी स्मार्ट’ कार्यशाला : विद्यार्थियों को सिखाए वित्तीय प्रबंधन के गुर

October 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग, 20 वाहनों पर कार्रवाई; 10 हजार का समन शुल्क वसूला

October 22, 2026

जावरा में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को मिलेंगे शासकीय भवन, 6 केंद्रों को मिली स्वीकृति

October 22, 2026

जावरा बीईओ और रिंगनोद पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य को नोटिस के निर्देश, बीआरसीसी को हटाने की कार्रवाई के निर्देश

October 21, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.