– सुखेड़ा में हुई मंडल की पहली बैठक
जावरा। भारतीय जनता पार्टी जिला रतलाम मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सुखेड़ा मण्डल के तहत होने वाले 25 दिसंबर 24 बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती को सुशासन दिवस एवं 26 दिसंबर 24 गुरुवार को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने के उपलक्ष्य में मंडल स्तरीय बैठक गंगा मैरिज गार्डन सुखेड़ा में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के.के.सिंह कालूखेड़ा, जिला सह कार्यालय मंत्री बद्रीलाल शर्मा, राघवेंद्र पालीवाल उपस्थित रहे। अध्यक्षता मण्डल के अध्यक्ष रितेश जैन ने की। जैन ने बताया कि 25 दिसंबर को सुखेड़ा में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 2 किमी चल समारोह निकाल कर एवं दोपहर 1 बजे श्री गंगा मैरिज गार्डन पर अ. भा. कवि सम्मेलन कर जन्म जयंती मनाई जाएगी और 26 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे पिंगराला में वीर बाल दिवस कार्यक्रम के तहत रिटायर्ड आर्मी के जवान का स्वागत और स्कूल बच्चो द्वारा देश भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ऐसी रूपरेखा तय की गई।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के यशवंत प्रकाश शर्मा, धन्नालाल लोधा, जगदीश बाबूजी, रामचंद्र पाटीदार, भुवान सिंह, मांगीलाल चौधरी, जयनारायण मेहरा, कैलाश परमार, ऊँकारलाल पाटीदार, प्रभुलाल धनगर आदि के साथ जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, बुथ अध्यक्ष, महामंत्री और मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन मंडल महामंत्री घनश्याम बैरागी ने किया। आभार महामंत्री कैलाश बारोड ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

