– शहर के सभी प्रमुख मार्गो पर निकाली रैली
जावरा। शहर के महात्मा गांधी हायर सेकेण्डरी स्कूल और शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय में दो खेल मैदान उपलब्ध थे, लेकिन महात्मा स्कूल में सीएम राईज का नया भवन बनने से तथा महाविद्यालय में पुलिस भर्ती के दौरान बने रनिंग ट्रेेक के चलते दोनो खैल मैदान बर्बाद हो चुके थे। ऐसे में शहर के खिलाडिय़ों को अपनी खैल प्रतिभा निखारने के लिए मैदान उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में सोमवार को शहर के सभी खैल प्रेमियों ने गीता भवन से एक रैली निकाली और एसडीएम के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सोमवार को दोपहर में गीता भवन से शहर के सभी खैल प्रेमियों ने एक रैली निकाली जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर सीएम राईज स्कूल पहुंची, जहां एसडीएम के नाम तहसीलदार संदीप इवने को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खेल प्रेमियों ने बताया कि शहर के सीएम राईज स्कूल का खैल मैदान लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में आया रहा हैं, इस मैदान पर स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के साथ ही अन्य सार्वजनिक आयोजन, बडे क्रिकेट टूर्नामेंट, फुटबॉल टुर्नामेंट भी हुए हैं, लेकिन वर्तमान में सीएम राईज स्कूल भवन के साथ ही विभिन्न खैल मैदान जिसमें रनिंग ट्रेक, बास्केटबॉल कोर्ट के साथ ही अन्य खेलों के मैदान भी बनाए जा रहे हैं, ऐसे में एक ही खैल मैदान में सभी खेलों के कोर्ट बना दिए जाएंगे तो किसी भी खेल का मैदान अपने तय मापण्ड पूरे नहीं कर पाएगा। ज्ञापन में खेल प्रेमियों ने उक्त खैल मैदान को बचाने और उसे सार्वजनिक उपयोग हेतु दिए जाने की मांग की हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

