– सोमवार को हटाया अस्थायी अतिक्रमण, कई दुकानों के काटे चालान
– हल्के फुल्के विवाद और झुमा झटकी के बीच नपा ने करीब तीन ट्राली माल किया जब्त
जावरा। शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था और लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों के बाद सोमवार को नपा के अमले ने यातायात पुलिस के साथ बाजार में पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए दोपहर बाद कार्रवाई प्रारंभ की। शहर के सभी मुख्य बाजारों में दुकानदारों द्वारा फुटपाथ के बाहर तक रखे सामान को नपा कर्मचारियों ने हटाते हुए सामान को जब्ती में लिया, वहीं कुछ दुकानदारों के मौके पर चालान भी बनाए, कार्रवाई के दौरान कहीं कहीं हल्के फुल्के विवाद भी हुए तो कहीं झुम झटकी की नौबत भी आ गई। इन सभी के बीच नपा अमले ने शाम तक करीब तीन ट्राली माल जब्ती में लेकर कार्रवाई की।
नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि शहर के सड़कों पर दिन भर लगने वाले जाम से निजात दिलाने तथा मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों पर सोमवार को ट्रेफिक इंचार्ज सोनु बाजपेयी, नपा इंजिनियर लोकेश विजय के साथ नपा कर्मचारियों और यातायात अमले के साथ दोपहर करीब 3 बजे बाद शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की, करीब दो घंटे चली कार्रवाई में अमले ने कई दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया और कई दुकानदारों को चालान भी बनाए। अमले की कार्रवाई से समुचे बाजार में हडकम्प मच गया। अमले के पहुंचने से पहले ही कई दुकानदारों ने अपने सामान अंदर रखना प्रारंभ कर दिए।
बैंक ने सड़क तक बनाए चढ़ाव, कल तक हटाने के निर्देेश –
शहर के जवाहर पथ स्थित सेंन्ट्र्रल बैंक ने अंदर आने जाने के लिए फुटपाथ के आगे तक चढ़ाव बना लिए थे, जिसकी शिकायत कई बार रहवासियों द्वारा की गई, लेकिन बैंक द्वारा चढ़ाव नहीं हटाए गए, ऐसे में सोमवार को जब अमला जवाहर पथ पहुंचा तो रहवासियों द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई। जिस पर सीएमओ बामनिया ने बैंक मेनेजर से तत्काल चढ़ाव हटाने के लिए कहा, जिस पर मैनेजर ने मंगलवार तक का समय मांगा हैं।
विडियों बना विवाद की वजह –
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले नपा के अमले ने बाजार में दुकानों के बाहर रखे समान की विडियों बना ली थी, जिसके बाद जब अमला बाजार में पहुंचा तो अमले को देख कर जिन दुकानदारों ने सामान अंदर रख लिया था, उन पर जब अमला चालानी कार्रवाई करने पहुंचा तो विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, शहर के जवाहर पथ क्षैत्र में व्यापारियों और नपा अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तु तु मै मै के साथ ही झुमा झटकी की नौबत भी बन गई, इन सभी के बीच नपा ने सामान जब्ती में लेकर कई दुकानदारों ने 200-200 रुपए के चालान भी बनाए, वहीं चौपाटी क्षैत्र में पिपलौदा रोड़ चौराहे पर लगने वाले ठेले सामान सहित जब्ती में लिए। सीएमओ ने बताया कि यह कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

