• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जमीन विवाद में फांसी पर लटका युवक , परिजनों के कथन पर बजाजखाना के व्यापारी पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
क्राइम न्यूज़

जमीन विवाद में फांसी पर लटका युवक , परिजनों के कथन पर बजाजखाना के व्यापारी पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

EditorBy EditorNovember 27, 2024Updated:November 28, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम नाका सेंट पॉल स्कूल के पीछे बुधवार को सुबह एक युवक ने लगाई थी फांसी
– बजाजखाना के एक व्यापारी पर परिजनों ने लगाया आरोप, बोले जमीन विवाद को लेकर कर रहा था परेशान
– पुलिस ने परिजनों के कथन पर व्यापारी पर किया मुकदमा दर्ज
जावरा। शहर के रतलाम नाका स्थित निजी स्कूल के पीछे एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला, घटना के दौरान युवक के घर का दरवाजा खुला था, जुते चप्पल भी बाहर पड़े थे, जिससे मामला संदिग्ध नज़र आ रहा हैं, अब यह आत्म हत्या हैं या हत्या इसका खुलासा तो जांच के बाद भी पता चलेगा। हालाकि युवक के परिजनों ने जावरा के बजाजखाना के एक व्यापारी पर युवक को जमीन विवाद के मामले में परेशान करने के आरोप लगाए हैं, वहीं युवक ने भी करीब दो दिन पहले शहर थाने पर व्यापारी सहित करीब तीन चार लोगों द्वारा मारपीट करने संबंधी आवेदन भी दिया था। जिस पर पुलिस ने बॉण्ड ओव्हर की कार्रवाई के लिए व्यापारी को मंगलवार को थाने पर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आया और इसी बीच बुधवार को सुबह युवक की मौत हो गई। ऐसे में पुलिस ने परिजनों के आधार पर मर्ग कायम कर व्यापारी पंकज धारीवाल निवासी बजाजखाना पर बीएनएस की धारा 108 में प्रकरण दर्ज किया हैं।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि रतलाम नाका स्थित सेंटपॉल स्कूल के पीछे निवास करने वाले हबीबउल्ला पिता रफीकउल्ला  ‘शाह (33 ) नामक युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला हैं, हबीबउल्ला ने दो दिन पहले उसके साथ मारपीट करने की बात को लेकर आवेदन दिया था, जिसमें उसे बजाजखाना निवासी पंकज धारीवाल के साथ अज्ञात दो तीन लोगों पर उसके साथ मारपीट करने का आवेदन दिया था। आवेदन पर पुलिस ने युवक का मेडिकल करवाया तो उसे कोई चोंट नहीं मिली, साथ ही युवक नशे में भी था। आवेदन पर बॉण्ड ओव्हर की कार्रवाई करने के लिए पंकज को मंगलवार को थाने बुलाया था। लेकिन वह नहीं आया और बुधवार को सुबह हबीबउल्ला फंदे पर लटका मिला।
परिजनों बोले तीन दिन से पंकज कर रहा था परेशान –
मामले में जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि हबीबउल्ला के फंदे पर मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने बजाजखाना निवासी पंकज पर आरोप लगाते हुए कहा कि हबीबउल्ला और पंकज के बीच जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पंकज उन्है खेत पर फसल के लिए ट्रेक्टर आदि नहीं ले जाने देता था और परेशान करता था। जिसके चलते हबीबउल्ला काफी परेशान था और इसी के चलते उसने शायद यह कदम उठाया हैं।
मर्ग कायम कर पंकज पर दर्ज किया हा प्रकरण  –
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया हैं, परिजनों के कथन पर व्यापारी पंकज पर बीएनएस की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं। आरोपी की गिरफ्ताी होना शेष हैं। शार्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टी हुई हैं। मामला विवेचना में हैं।

Post Views: 406
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.