जावरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र ब्लाक जावरा व जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुम्हारी द्वारा एकीकृत सुभाष शासकीय माध्यमिक स्कुल परिसर तथा छात्रावास में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर जगदीश ररोतीया, राजेश अरोरा, एजाज खान, सुरजमल परमार, लक्ष्मीवत सांकला के साथ नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक विशवेंद्र माथुर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक खराडी, नवीन बैरागी, विक्रम सिसोदिया आदि उपस्थित थे। 



