जावरा। शहर के सिविल लाईन स्थित अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश के अतिरिक्त न्यायाधीश उषा तिवारी के सुने पड़े मकान पर एक चोर ने अनोखे अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश दोपहर में घर का ताला तोडक़र अंदर घुसा, किचन में खाना बनाया, खाना खाकर आराम किया, नहाया ओर एक हजार रुपए नगदी तथा चांदी की बिछिया चुराकर आराम से घर से वापस लोट गया। मजिस्ट्रेट के गार्ड ने जब घर में चोरी की सूचना शहर पुलिस थाने पर दी तो पुरा पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। ताबडतोड़ पुलिस जवान मजिस्ट्रेट के सरकारी निवास पर पहुचें और मोका मुआयना किया। डॉग स्कॉट को बुलाया गया, लेकिन बदमाश के पुलिस हाथ नहीं लग सका।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि सिविल लाईन पर मजिस्ट्रेट उषा तिवारी का सरकारी आवास हैं, जहां गार्ड तैनात रहता हैं, मजिस्ट्रेट छुट्टी पर गई थी, दोपहर के समय गार्ड भी कहीं गया था, उसी दौरान एक बदमाश दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर दाखिल हुआ। किचन में सामान बिखरा पड़ा था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि उसने खाना बनाया, आराम से बैठकर खाया, बाथरुम भी गिला था, तो उसने नहाया भी और घर से एक हजार रुपए नगदी तथा चांदी की बिछिया चुरा कर ले गया। गार्ड की सूचना पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की हैं, डॉग स्कॉट की मदद भी ली गई हैं। जल्द बदमाश पुलिस हिरासत में होगा। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

