• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में 1 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनेगा नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली सौगात
जावरा

जावरा में 1 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनेगा नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली सौगात

EditorBy EditorJune 19, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से मिली सौगात
– बाल चिकित्सालय में पिकु व आईसीयू वार्ड भी बनेगा
जावरा। विधानसभा क्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकसित करने के प्रयासों में निरंतर सफलता मिलती जा रही है। जावरा में नवजात शिशु की गहन चिकित्सा इकाई की स्वीकृति मिल गई है। अब तक यह सुविधा सिर्फ जिला स्तर के बाल चिकित्सालय में ही उपलब्ध थी।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के निरंतर प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके, इस हेतु विगत वर्षों से प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें निरंतर सफलता भी मिलती जा रही है। विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से महिला व बाल चिकित्सालय की सौगात मिली। इसके अलावा बाल चिकित्सालय में पृथक से बच्चों का पीकू व आईसीयू वार्ड भी बनाया गया। जावरा विधानसभा क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास के फलस्वरूप स्वास्थ्य विभाग ने सिविल हॉस्पिटल जावरा को एसएनसीयू इकाई की नई सौगात दी है। 1 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत से बनेगा 12 बिस्तरीय नवजात शिशु चिकित्सा इकाई –
जानकारी के अनुसार लगभग 1 करोड 4 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 12 बिस्तरीय नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में नवजात बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए सभी प्रकार के संसाधन व उपकरण उपलब्ध रहेंगे। बाल चिकित्सालय में न्यू बोर्न केयर यूनिट की सुविधा है, जिसमे नवजात बच्चों को रखा जा सकता है, लेकिन एसएनसीयू वार्ड नही होने से नवजात शिशुओं को समय पर चिकित्सा सुविधा नही मिल पाती। इसके लिए जिला स्तर पर बाल चिकित्सालय में उपचार कराना पड़ता है। विधायक ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री का माना आभार –
इस कठिनाई को दृष्टिगत रखते हुए विधायक डॉ पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल का इस ओर ध्यान आकृष्ट कर सुविधा देने का आग्रह किया था जिसके फलस्वरूप राज्य शासन लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके अंतर्गत नवजात शिशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए 12 बिस्तर का वातानुकूलित नवीन वार्ड बनाया जाएगा जिसके लिए पर्याप्त संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस वार्ड में नवजात शिशु के साथ माता की भी देखभाल की जाएगी। जावरा बाल चिकित्सालय में एसएनसीयू वार्ड की सौगात मिलने से हर्ष है। विधायक डॉ. पांडेय ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post Views: 273
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

July 28, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

By EditorJuly 28, 2026

– कॉपी खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से…

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026

22 अगस्त से निकलेगी सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा, वृहद बैठक में जुटे 2 हजार से अधिक शिवभक्त

July 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

July 28, 2026

जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

July 28, 2026

बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद

July 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.