– 8 कैमरे लगाए, लेकिन मंदिर के बाहर के फुटेज के लिए एक भी कैमरा नहीं लगाया
– शुक्रवार को बछड़े का सिर डालने की घटना मंदिर के बाहर से ही कारित हुई थी
जावरा। शहर के प्रमुख शिवालय श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर शुक्रवार को हुई घटना के बाद जागनाथ महादेव मंदिर पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की बात उजागर हुई थी, जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों पर फंड की कमि नहीं होने के बाद बावजूद भी सुरक्षा के मद्देनज़र कैमरे नहीं लगाकर लापरवाही बरतने के आरोप लगे तो घटना के तीसरे ही दिन मंदिन परिसर सीसीटीवी कैमरों से लेस हो गया। मंदिर परिसर में रविवार को करीब 8 कैमरे लगाए गए। मंदिर गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे का व्यू ग्रभगृह के बाहर लगाई गई एलईडी पर दिखाई देगा, शेष 7 कैमरे में रिकार्डिंग होगी और उसका कंट्रोल जावरा शहर पुलिस थाने पर शहर में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के साथ होगा। सीटी थाने पर बनाए गए कंट्रोल रुम से ही मंदिर पर निगरानी रखी जा सकेगी।
मंदिर परिसर के बाहर नहीं लगाया एक भी कैमरा –
श्री जागनाथ महादेव मंदिर समिति ने घटना के बाद मंदिर परिसर के अंदर करीब 8 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, लेकिन मंदिर के बाहर एक भी कैमरा नहीं लगाया हैं । ऐसे में मंदिर के बाहर का विजवल कवर नहीं हो पाएगा। हालाकि शुक्रवार को भी आरोपी शाकीर और सलमान मोटर साईकल पर सवार होकर आए थे और बाहर से ही बछड़े का सिर मंदिर में फैंक कर चले गए थे, मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर के बाहर कैमरे नहीं होने के चलते घटना सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाई थी, ऐसे में एक बार फिर मंदिर के बाहर कैमरे नहीं लगाना समझ से परे हैं, मंदिर के बाहर कैमरे लगाए जाते हैं तो मंदिर परिसर के साथ ही मंदिर के बाहर भी पुलिस कंट्रोल रुम से नजऱ रखी जा सकती हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

