– एक से 18 लाख और दुसरे से 10 लाख रुपए लेकर हो गया था फरार
– आवेदिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार
जावरा। शहर की आदित्य नगर कॉलोनी स्थित एक मकान को दो अलग अलग व्यक्तियों को बेचकर 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए आदित्य नगर निवासी आरोपी को शहर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया हैं।
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि 14 अप्रैल 2024 को फरियादिया दिशा पति नितिन चांवला निवासी गांधी कॉलोनी, जावरा हाल मुकाम खारीवाल कॉलोनी जावरा ने शहर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल निवासी-आदित्यनगर जावरा हा.मु. सांईधाम कालोनी जावरा ने 10 अक्टुबर 2023 को आदित्य नगर जावरा स्थित मकान का अनुबन्ध कर 18 लाख 11 हजार रुपये लेकर 05 फरवरी 2024 को उसी मकान का धोखाधडी व छल कपट कर पुन: सुमित शर्मा को अनुबन्ध करते हुए 10 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। ऐसे में आरोपी ने दिशा चांवला एवं सुमित शर्मा के साथ एक ही मकान का दो अलग अलग अनुबन्ध कराकर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से 28 लाख 11 हजार रुपये की धोखाधडी की।
दर्ज किया धोखाधड़ी का प्रकरण –
शहर थाना प्रभारी ने बताया कि फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर आरोपी मदन पिता दुर्गाशकर जी पांचाल निवासी 22-ए. आदित्य नगर कॉलोनी जावरा जिला रतलाम म.प्र हाल मुकाम साईधाम कॉलोनी जावरा जिला रतलाम के विरुद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा, अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपी की तलाश हेतु जावरा शहर व आसपास अन्य स्थानो पर आरोपी तलाश पतारसी एवं दबिश दी गयी।
आरोपी को इंदौर से किया गिरफ्तार –
शहर थाना प्रभारी जादौन ने बताया कि 21 मई 2024 को प्रकरण में आरोपी मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल जाति लोहार (43) को स्कीम नम्बर 78 अरण्या नगर स्लाईट नम्बर 02 इंदौर थाना विजय नगर इंदौर को इंदोर से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश कर पीआर पर लिया गया हैं। आरोपी से धोखाधडी के संबंध में पुछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिह जादौन, हीरालाल परमार, जाकीर खान, अजय दुबे, यशवंत जाट, नितिन सक्सेना, ललित जगावत, सायबर सेल रतलाम के मनमोहन शर्मा तथा विपुल भावसार की भूमिका सराहनीय रही। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

