प्राणी की प्यास बुझाना सबसे बड़ा धर्म : रांका
जावरा। वैशाख मास में किसी भी प्राणी मात्र की प्यास बुझाना सबसे बड़ा धर्म है हर व्यक्ति को इस मानव जीवन में किसी न किसी रूप से प्राणी मात्र के लिए अपनी दुकान पर मकान के साथ अपनी छतों पर पानी की व्यवस्था रखने का संकल्प लें कि हम सभी किसी भी प्राणी को प्यासा नही रखेंगे जब प्यासा कंठ तृप्त होता है तो हमें शुभाशिष देता है यह हमारे लिए बहुत बडा़ धर्म है हमें इसके लिए धर्म दलाली करते हुए दुसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए चाहिए। यह सेवा अतुलनीय सेवा है इस सेवा से हमे आत्मिक सुख शांति मिलती है आज निश्चित रूप से जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री द्वारा लक्ष्मी बाई रोड़ पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया है साथ ही मुक प्राणियों के लिए पानी के सकोरे का वितरण एवं मतदान करने एवं कराने का संकल्प मातृ दिवस पर लिया अनुमोदनीय हैं।
उक्त विचार जैन सोश्यल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन म.प्र. रीजन के उपाध्यक्ष संदीप रांका ने व्यक्त किये। इस दोरान लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा द्वारा मतदान करने का संकल्प दिलाते हुए अपने विचार रखे इस मौके पर लांयस क्लब जावरा के सचिव एवं पार्षद रजत सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मेत्री कि अनुकरणीय योगदान पर साधुवाद ज्ञापित किया। सचिव अर्पल कोच्चटा एवं पीआरओ मनीष धारीवाल ने बताया की मैत्री जल मन्दिर के संचालन का लाभ ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अनिल धारीवाल, राहुल बरेया, दीपक मेहता, वैभव ओस्तवाल का रहेगा मैत्री जल मंदिर का फिता मातृ दिवस पर सुमन पारस मेहता द्वारा काटा गया। इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष आलोक बरैया, पूर्वाध्यक्ष पंकज कांठेड़, राजीव लुक्कड, आशीष पोखरना के साथ मनीष मेहता, तरुण टुकडियां, संजय भटेवरा, हैप्पी टुकडिय़ां, आकाश मेहता, राहुल मेहता, राहुल ओस्तवाल, मनोहर पांचाल, प्रकाश अरोड़ा, आदि उपस्थित थे। संचालन ग्रुप के सचिव अर्पल कोचट्टा ने किया। आभार दीपक मेहता ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

