– शिविर में न्यायाधीश, अधिवक्ता और न्यायालयीन कर्मचारियों ने किया रक्तदान
जावरा। मुख्य न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में शनिवार को तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा तहसील न्यायालय परिसर जावरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 32 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण तथा न्यायालयीन कर्मचारियों ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।
शिविर का शुभारंभ द्वितीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति, जावरा रविप्रकाश जैन, प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा के अतिरिक्त न्यायाधीश उषा तिवारी, प्रथम जिला न्यायाधीश जंगबहादुरसिंह राजपूत, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड अरविन्दकुमार बरला, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड एन.एस. ताहेड, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड हर्षिता पिपरेवार, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड ऋचा द्विवेदी भुजंग, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड दीपक कनेरिया, प्रशिक्षु न्यायाधीश नेहा सिंह परिहार, पलक सिंघई, रिया सिंह की उपस्थिति में एवं तृतीय न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड अंकित भुजंग द्वारा सर्वप्रथम रक्तदान कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया।
इनकी रही उपस्थिति –
शिविर में अभिभाषक संघ, जावरा उपाध्यक्ष जयंत व्यास, सचिव भारत सैनी, डॉ अनिता नरगैस, काउन्सलर मीनाक्षी शर्मा, नर्सिंग ऑफीसर राधेश्याम चौहान, लेब टेक्नीशियन सय्यद सैफ अली, लेब टेक्नीशियन भारतसिंह सोलंकी, लेब टेक्नीशियन योगेन्द्र टाटावत सहित म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति जिला चिकित्सालय रतलाम, रक्तकोष स्टॉफ, न्यायालय स्टॉफ, धर्मेन्द्र यादव, रनजीत कुशवाह, रेखा सोलंकी, नेहा भार्गव, पुष्पेन्द्र कुशवाह, अभिषेक शर्मा, चन्द्रपाल माहौर, प्रकाश सूर्यवंशी, मुकेश परमार, देवलाल मईडा, मनोहर भनोपा, प्रितेश सुराना, शिवप्रतापसिंह चौहान, नरेन्द्र शर्मा, हरिओम देवडा, तहसील विधिक सेवा समिति से सचिन रायकवार द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर साथ ही दूसरों को भी रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

