- – पंचायत मंत्री महेन्द्रसिंह सिसौदिया ने किया अनावरण
- – नवीन पंचायत भवन के लिए १० लाख की घोषणा की
जावरा। रतलाम जिले के पिपलौदा ब्लाक अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीगांव में स्व. महेन्द्रसिंह कालुखेड़ा पार्क में उनकी छठी पूण्यतिथि पर मध्यप्रदेश शासन के पंचायत मंत्री महेन्द्रङ्क्षसह सिसौदिया ने पूर्व मंत्री स्व. कालुखेड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा पार्क के समीप एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सिसोदिया ने रानीगांव को वास्तविक नाम का उल्लेख करते हुए बताया कि यह रानीयो का गांव है साथ ही साथ मंत्री सिसोदिया ने बताया कि मुझे कालूखेड़ा आने का हर बार निमंत्रण मिलता था किंतु कहीं न कहीं कार्य की व्यवस्था के कारण में नहीं आ पाया, आज आया हूं भले देर से आया परंतु तंदुरुस्त आया हूं साथ-साथ उन्होंने बताया कि आगे जब भी कोई ऐसा अवसर मिलेगा उस अवसर को में नहीं जाने दूंगा, सभी नगर वासियों को विश्वास देते हुए कहा कि यहां मौजूद सभी मेरा परिवार हैं और जब जब भी मेरा परिवार मुझ से उम्मीद करेगा उन उम्मीदों पर मैं पूरा खरा उतारने का लगातार प्रयास करता रहूंगा काम किया है और भी आगे करते रहेंगे, -

कैलाशवासी महेंद्रसिंह कलुखेडा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते मंत्री एवं अन्य
सरपंच की मांग पर की घोषणा –
रानीगांव के सरपंच चांदनी रितेश जैन ने मुझ से मांग पत्र के जरिए जो भी कार्य की मांग की है। उन सभी कार्य को पूर्ण करने का निश्चित प्रयास करूंगा है, केबिनेट मंत्री भरतदास बैरागी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के के सिंह कालूखेड़ा, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान, दिलीप शाकल्य, चंदप्रकाश ओस्तवाल, सुनील भावसार, पिंकेश मेहरा, निर्मला हाडा न.पा. पूर्व अध्यक्ष, सरपंच चांदनी रितेश जैन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बालाराम पटेल आदि की मौजुदगी में पंचायत मंत्री ने ठीकरिया गांव के लिए सीसी रोड हेतु 10 लाख 44 हजार, मांगलिक भवन हेतु 15 लाख तथा नवीन पंचायत भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की। संचालन संजय सेन ने किया। आभार सरपंच चांदनी जेन ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

