– बच्चों ने धारण किए साधु साध्वीयों का वेश
– गवली बनाकर परम्परागत जैन गीतों को भी गाया
जावरा। पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के पंचम दिवस महावीर जैन नेशनल स्कूल में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया । इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जैन साधु संतों का वेश धारण किया, साथ ही बच्चो ने गवली बनाई एवं परंपरागत जैन गीतों को गाया साथ ही भगवान महावीर के जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

विद्यालय प्राचार्य डॉ अश्विन गंगवाल ने इस मौके पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें संयम, समरसता और अहिंसा का संदेश देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इस मौके पर अपने जीवन में भगवान महावीर के संदेशों को अपनाने की प्रेरणा दी। आयोजन के तहत प्राचार्य गंगवाल ने बच्चों के साथ भगवान महावीर की पूजा अर्चना की।

