जावरा। अखिल भारतीय श्री धाकड़ युवा संघ द्वारा बलराम जन्मोत्सव पर आज गीता भवन से कलश यात्रा निकालेगा। चल समारोह प्रात: 9 बजे निकलेगा। जिसमें अस्व मेघ, ढोल, नगाड़ा, बैंड-बाजे के साथ डीजे, भगवान बलराम की झांकियां, राधाकृष्ण इंदौर के कलाकारों द्वारा नृत्य, घोड़ा-बग्गी का कारवा शामिल रहेगा। कलश यात्रा रावण द्वार, गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारिया, फूटी बावड़ी, पिपली बाजार, जवाहरपथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घंटाघर, खारीवाल मोहल्ला, आजाद चौक, सोमवारिया होते हुए नरसिंह मंदिर धाकड़ धर्मशाला पहुंचेगी। जहां भगवान बलराम की महाआरती संपन्न होगी। समारोह में युवक, युवतियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी समाजजन शामिल होगे। समिति सदस्यों ने धाकड़ समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी प्रकाश धाकड़ ने दी।

