• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

November 28, 2026

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, November 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र
रतलाम

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

Shailendra SinghBy Shailendra SinghNovember 28, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें अव्यवस्थित मिलीं, शिक्षकों की दैनिक डायरियां भी अपूर्ण; जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की अनुशंसा
रतलाम। रतलाम जिले के रिंगनोद स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट के विरुद्ध विद्यालयीन व्यवस्थाओं में लापरवाही के आरोपों को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने इस संबंध में 26 नवंबर 2026 को संभाग आयुक्त, उज्जैन संभाग को पत्र भेजा है।
जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें अव्यवस्थित एवं असंरक्षित अवस्था में पाई गई थीं। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट द्वारा पाठ्य-पुस्तकों के व्यवस्थित संधारण और उनके समुचित उपयोग के लिए आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित नहीं की गई थी। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षकों द्वारा संधारित की जाने वाली दैनिक डायरियां भी अपूर्ण पाई गई थीं।
विद्यालयीन अभिलेखों की निगरानी में लापरवाही –
निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं से यह स्पष्ट हुआ कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा विद्यालयीन अभिलेखों के नियमित संधारण की सतत निगरानी तथा अधीनस्थ शिक्षकों के कार्यों का प्रभावी पर्यवेक्षण अपेक्षित स्तर पर नहीं किया गया। प्रशासन के अनुसार, यह स्थिति प्रभारी प्राचार्य के पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। विद्यालय में विद्यार्थियों को मिलने वाली नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों का उचित रखरखाव और शैक्षणिक अभिलेखों का नियमित संधारण विद्यालय प्रबंधन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं –
उक्त अनियमितताओं के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला रतलाम द्वारा प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। भट्ट द्वारा प्रस्तुत जवाब एवं उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने आरोपों के संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करते हुए संभाग आयुक्त, उज्जैन संभाग को पत्र प्रेषित किया है।
संभाग आयुक्त को भेजा गया कार्रवाई का प्रस्ताव –
प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार भट्ट पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगनोद में पदस्थ हैं। उनका मूल पद उच्च माध्यमिक शिक्षक है तथा मूल विभाग जनजातीय कार्य विभाग है। विद्यालय में पाठ्य-पुस्तकों के असुरक्षित संधारण और शिक्षकों की अपूर्ण दैनिक डायरियों से संबंधित मामले में अब संभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है। प्रशासनिक कार्रवाई का प्रस्ताव विद्यालयीन व्यवस्थाओं में अनुशासन, अभिलेखों के नियमित संधारण तथा अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Views: 3
#collector ratlam #jaora news today #karwai #Ringnod news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026

जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रुक्मण धाकड़ की याचिका खारिज

November 28, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

By Shailendra SinghNovember 28, 2026

– मजरा टोला सड़क योजना के तहत करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्गों का निर्माण होगा,…

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026

जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रुक्मण धाकड़ की याचिका खारिज

November 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

November 28, 2026

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.