• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

November 28, 2026

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, November 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत
जावरा

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

Shailendra SinghBy Shailendra SinghNovember 28, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मजरा टोला सड़क योजना के तहत करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्गों का निर्माण होगा, टेंडर प्रक्रिया पूरी
– शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और पशु चिकित्सा के क्षेत्र मे विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयासों से मिली बड़ी सौगातें
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के प्रयासों से मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत क्षेत्र के सात प्रमुख ग्रामीण सड़क मार्गों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। लगभग 10 किलोमीटर लंबाई वाले इन सड़क मार्गों का निर्माण कार्य आगामी दिनों में प्रारंभ होगा। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से विगत साढ़े तीन माह में जावरा विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और पशु चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 124 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है।
सात ग्रामीण मार्गों का होगा निर्माण –
ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों के निर्माण के लिए विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय लगातार प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल तथा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से सतत संपर्क कर इन मार्गों की स्वीकृति के लिए आग्रह किया था। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के तहत निम्नलिखित सात सड़क मार्गों को स्वीकृति मिली है—
– ग्राम बोरखेड़ा से बोरखेड़ा नई आबादी मार्ग
– आक्यादेह रोड से ग्राम श्यामपुरा मार्ग
– ग्राम जेठाना से ग्राम झांझाखेड़ी मार्ग
– रिंगनोद-गोठड़ा रोड से ग्राम मुंडला मार्ग
– ग्राम आम्बा से ग्राम दौलतपुरा मार्ग
– ग्राम कंसेर से कंसेर मुख्य आबादी तक मार्ग
– जावरा-सीतामऊ रोड से नई आबादी मांडवी मार्ग
इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।
साढ़े तीन माह में 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य –
विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़े स्तर पर विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में दो प्रमुख सड़क मार्गों के निर्माण के लिए लगभग 56 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इनमें राकोदा-माऊखेड़ी-रियावन-कालूखेड़ा मार्ग तथा मावता-रियावन-बड़ायला माताजी मार्ग शामिल हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में 37 करोड़ रुपये की सौगात –
शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्यों को स्वीकृति मिली है। इनमें क्षेत्र के 30 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के भवन फर्नीचर सहित निर्माण की महत्वपूर्ण सौगात शामिल है। इसके अतिरिक्त ग्राम सुजापुर और ग्राम ढोढर में बालिका छात्रावास भवनों के निर्माण को भी मंजूरी मिली है।
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती –
जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 18 चिकित्सकों और एक ईएनटी विशेषज्ञ की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्वीकृति भी मिली है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
रूपनिया डेम के लिए 19.92 करोड़ रुपये स्वीकृत –
जावरा विधानसभा क्षेत्र के विकास और सिंचाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रूपनिया डेम के संधारण एवं मरम्मत कार्य के लिए 19 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इस कार्य से बांध की देखरेख और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी सौगात –
पशु चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 80 लाख रुपये की लागत से तीन स्थानों पर पशु चिकित्सालयों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विकास कार्यों की स्वीकृति पर जताया आभार –
जावरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियों से क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मांगीलाल पांचाल, राजेंद्र सिंह देवड़ा, दिनेश पाटीदार, रितेश जैन सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह तथा विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीण सड़क मार्गों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति से जावरा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Post Views: 1
#jaora news today #MLADrrajendrapandey #Road built
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026

जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रुक्मण धाकड़ की याचिका खारिज

November 28, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

By Shailendra SinghNovember 28, 2026

– मजरा टोला सड़क योजना के तहत करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्गों का निर्माण होगा,…

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026

जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रुक्मण धाकड़ की याचिका खारिज

November 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा विधानसभा को 8.37 करोड़ की 7 ग्रामीण सड़कों की सौगात, 124 करोड़ से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत

November 28, 2026

रिंगनोद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय भट्ट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित, कलेक्टर ने संभाग आयुक्त को भेजा पत्र

November 28, 2026

संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज समर्थक पहुंचे CSP कार्यालय, कार्रवाई की मांग

November 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.