जावरा। शहर के राजवाड़ा चौक पर जन्माष्टमी के दिन श्री हिंगलाज माता युवा मित्र मंडल खाटु श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक रवि राठौर (रावटी) तथा नंदनी त्रिवेदी (नागदा) ने समधुर भजनों से भक्तों को देर रात तक झुमने पर मजबूर कर दिया। श्री श्याम परिवार रावटी द्वारा बाबा का आकर्षक दरबार सजाया गया। श्री राधे-राधे शिवांश डांस ग्रुप ने शिव तांडव एवं मनमोहक रास लीला प्रस्तुत की। रात 12.30 बजे महाआरती के बाद दही हाण्डी का आयोजन हुआ। जिसमें हिंगलाज माता यूवा मित्र मंडल ने मटकी फोड कर नगद पुरूस्कार प्राप्त किया। सफल आयोजन के लिए पुलिस, प्रशासन व नागरिकों एवं दानदाताओं का श्री हिंगलाज माता युवा मित्र मंडल सदस्यों ने आभार माना।

