– मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ अधिकारी डॉ आनंद चंदेलकर ने दो दो पौधे लगाने निर्देश दिए
जावरा। सिविल अस्पताल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद चंदेलकर, जिला स्वास्थ अधिकारी डॉ. रवि दिवेकर, एनसीडी के जिला नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र जायसवाल ने मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकरलाल खराड़ी की अध्यक्षता में पौधारोपण किया। इस मौके पर सीएमएचओं डॉ आनंद चंदेलकर ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दो-दो फलदार, छायादार पोधे लगाने के निर्देश देते हुए पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए अन्य लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की बात कही। इससे आने वाले समय में तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान बीईई बसंतीलाल मईडा, हंसराज नीमा, बीपीएम रघुनंदन पाटीदार आदि सहित अस्पताल स्टाफ उपस्थित था।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

